आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के नैचुरल टिप्स

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2016 - 04:04 PM (IST)

आईब्रो को घना कैसे करे इन हिंदी : रंग भले ही सांवला हो लेकिन नयन नक्ष प्रफैक्ट है तो आपकी खूबसूरती दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है। प्रफैक्ट आंखें, तीखा नाक और पिंक होंठ हर लड़की की चाहत होती है। इसी के साथ मोटी और ग्रोथी आईब्रो भी आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाते हैंं क्योंकि इसी से आपके चेहरे को सहीं पहचान मिलती है। लेकिन कुछ लड़कियों की आईब्रो बहुत बारीक होती हैं। ऐसे में वह ब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती है। अब तो लड़कियां आईब्रो एक्सटेंशन भी करवाने लग गई है लेकिन यह काफी महंगा पड़ता है। आप भी पतली आईब्रो से परेशान हैं तो आज हम कुछ नैचुरल टिप्स बताते हैं जो आपकी आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ाएंगे। 

सबसे पहली बात यह याद रखें कि आपको खूब सारा पानी पीना है क्योंकि पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जो बालों की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं। 
 

1. अरंडी का तेल 

अरंडी का तेल आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। रोजाना रात को रूई में तेल लगाएं और आईब्रो पर लगाएं। उंगलियों से 2-3 मिनट मसाज करें। 30 मिनट तक तेल लगाकर रखें। अगर आप सारी रात लगाकर रखेंगी तो ज्यादा असर होगा।
 

2. नारियल तेल

आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में विटामिन-ई और आइरन होता है, जिससे भौहें गहरे होते है। थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर आईब्रो पर मसाज करें। रात भर के लिए इसे एेसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धोंए। रोज नारियल के तेल से भौहों की मसाज करें।
 

3. एेलोवेरा

ऐलोवेरा का जूस भी हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है बल्कि यह उन्हें शाइनी भी बनाता है। एेलोवेरा का जूस अपने आईब्रो पर लगाएं फिर अच्छे से मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।
 

4. प्याज का रस
प्याज का रस ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है। प्याज का रस लें और आईब्रो पर 5 मिनट मसाज करें उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें और फर्क देखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static