तलाक की अफवाहों के बीच सामने आई बेटी टीना, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कही दिल की बात

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 10:26 AM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब इन खबरों पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और परिवार के हालात को लेकर खुलकर बात की है।

मां के व्लॉग में टीना ने की बातचीत

हाल ही में टीना आहूजा अपनी मां सुनीता आहूजा के यूट्यूब व्लॉग में नजर आईं, जहां उन्होंने कई निजी बातों को साझा किया। इस दौरान टीना ने अपने माता-पिता के रिश्ते और परिवार में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की। व्लॉग में टीना ने कहा कि भारतीय महिलाएं अक्सर दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन अपने बारे में कम सोचती हैं। टीना ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने अपनी मां के लिए कुछ खास करने का सोचा। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले कुछ साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे।

PunjabKesari

‘पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे’

टीना आहूजा ने व्लॉग में कहा कि उनके परिवार की जिंदगी में पिछले दो सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्होंने बताया कि यह समय उनके परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। टीना ने कहा, “पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे। हमारी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि मुश्किलों के बावजूद परिवार एक-दूसरे के साथ खड़ा रहा।

टीना ने मां को दिया खास गिफ्ट

व्लॉग के दौरान टीना आहूजा अपनी मां के लिए एक खास गिफ्ट लेकर आईं। जब उन्होंने सुनीता को यह गिफ्ट दिया तो सुनीता काफी भावुक नजर आईं। गिफ्ट मिलने के बाद सुनीता ने भी अपनी जिंदगी और फैसलों को लेकर खुलकर बात की। सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में एक पत्नी और मां के तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब वह अपने लिए भी जीना चाहती हैं और अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “हर चीज की एक सीमा होती है। मैंने अपने सारे फर्ज निभा लिए हैं और अब मैं अपने लिए जी रही हूं। मैं इसकी हकदार हूं और अब मैं शान से अपनी जिंदगी जीऊंगी।”

ये भी पढ़ें:  Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी Ritika Chauhan पहुंचीं अस्पताल

आत्मनिर्भर बनने की सलाह

इस बातचीत के दौरान टीना आहूजा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि कई बार लोग दूसरों के प्यार और रिश्तों के लिए खुद को भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। टीना के मुताबिक हर व्यक्ति को अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता को भी महत्व देना चाहिए।

सुनीता ने लगाए थे अफेयर के आरोप

दरअसल, कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने पति गोविंदा पर दूसरी अभिनेत्री के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं होने लगीं और तलाक की अफवाहें भी तेजी से फैलने लगीं। हालांकि इन आरोपों पर गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। गोविंदा ने यह भी कहा था कि उनकी किसी भी सह-अभिनेत्री ने कभी उन पर गलत आरोप नहीं लगाए और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

PunjabKesari

तलाक की खबरों पर पहले भी आई थी प्रतिक्रिया

इससे पहले जब सोशल मीडिया पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें वायरल हुई थीं, तब खुद सुनीता ने सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने साफ कहा था कि कोई भी उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता। फिलहाल टीना और सुनीता का यह व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static