Boney Kapoor को याद आए गुजरे पल, शेयर की Sridevi की थ्रोबैक Photo, फैंस बोले- ''मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी''

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 01:48 PM (IST)

श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टारों में से एक थीं। दुर्भाग्यवश उनके निधन को लगभग चार साल हो गए लेकिन आज भी फैंस के दिल में उनकी छवि कायम है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति व फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं और अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीदेवी की कुछ तस्वीरें शेयर करके एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। 

बोनी कपूर को याद आईं Sridevi

दरअसल, बोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी श्रीदेवी की कुछ पुरानी तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है और उनके गालों व माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। साथ ही उनकी पीठ पर सिंदूर से पति Boney लिखा हुआ देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "लखनऊ में वर्ष 2012 में सहारा शहर में दुर्गा पूजा की उत्सव मनाते हुए"।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

फैंस बोले- मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी

वहीं, फैंस भी इस तस्वीर को देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं। एक फैन ने लिखा है, " मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी"। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अभी भी भरोसा नहीं होता कि Sridevi अब हमारे बीच नहीं हैं'।

बता दें कि बोनी कपूर अक्सर श्रीदेवी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें कभी उनकी मस्ती तो कभी उनके गहरे रिश्ते की झलक दिखाई देती है। गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2018 को रहस्यमय परिस्थितियों में श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी मौत से फैंस को काफी धक्का लगा था और भी हर कोई उन्हें याद करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static