भीषण ठंड के लिए तैयार रहिए! अक्टूबर में ही हो गया दिसंबर जैसा हाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 07:14 PM (IST)

नारी डेस्क:  हिमाचल प्रदेश में बारिश और बफर्बारी जारी रहने के कारण प्रदेश के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो जाने से लद्दाख की ओर जाने वाले वाहनों को दारचा में रोक दिया गया है। मौसम विभाग कार्यालय ने  बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस साल बहुत जल्दी बफर्बारी हुयी है। इससे पहले, केलांग में 11 अक्टूबर, 2018 को छह सेंटीमीटर शुरुआती बफर्बारी दर्ज की गयी थी। इस बार छह अक्टूबर को 25 सेंटीमीटर से ज़्यादा बफर्बारी दर्ज की गयी। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में सामान्य से 11.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है।


यह भी पढ़ें: दुबई में हिजाब पहनकर दीपिका पादुकोण ने करोड़ों भारतीयों को किया नाराज
 

मौसम विभाग ने बताया कि चंबा का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस , डलहौजी का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सिफऱ् 6.3 डिग्री सेल्सियस एवं मनाली का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 10.8 डिग्री सेल्सियस , कांगड़ा का तापमान 13.0 डिग्री की गिरावट के बाद 17.0 डिग्री, मंडी का तापमान 13.0 डिग्री की गिरावट के बाद 16.8 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 13.5 डिग्री की गिरावट के बाद 17.9 डिग्री और हमीरपुर का तापमान 14.8 डिग्री की गिरावट के बाद 16.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह, ज़्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया। कल्पा और केलांग का तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया।  
 

यह भी पढ़ें: मौत के बाद वायरल हुआ सिंगर राजवीर जवंदा का दर्द भरा आखिरी पोस्ट


अधिकारियों ने बताया कि बफर्बारी के कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया और लद्दाख की ओर जाने वाले वाहनों को दारचा में रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति , गोंधला में 30 सेमी, केलांग में 15 सेमी, हंसा में 5 सेमी और कुकुमसेरी में 3.2 सेमी बफर्बारी हुई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य के निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम से बहुत भारी बारिश हुई। नैना देवी में कल शाम से 132.6 मिमी बारिश हुयी।   हिमाचल प्रदेश में एक से सात अक्टूबर तक मानसून के बाद के मौसम की सामान्य 6.1 मिमी बारिश के मुकाबले 44.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 625 प्रतिशत अधिक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static