कैमिकल वाली नहीं, इस बार खेले इको-फ्रैंडली Holi, घर पर खुद बनाएं Colors

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 03:17 PM (IST)

फेस्टिवल ऑफ कलर्स यानि होली रंगों के बिना अधूरा है लेकिन मार्केट में मिलने वाले रंगों में कई कैमिकल्स होते हैं जो ना सिर्फ त्वचा बल्कि बालों, आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मूल रूप से, होली के रंगों को चमकीले फूलों का उपयोग करके बनाया जाता था जो वसंत के मौसम में खिलते थे। जैसे ही वसंत ऋतु में होली आती है, इस महीने के दौरान खिलने वाले पौधों और फूलों से गुलाल रंग बनाया जाता था। मगर, होली ने समय के साथ लोकप्रियता हासिल की और प्राकृतिक रंगों को धीरे-धीरे रासायनिक आधारित सिंथेटिक रंगों से बदल दिया गया। ये रंग प्राकृतिक रंगों की तुलना में सस्ते होते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महंगे होते हैं।

ऐसे क्यों ना इस बार इको-फ्रैंडली कलर्स के साथ होली मनाई जाए? इस होली में आप बाजार में मिलने वाले अप्राकृतिक रंगों को छोड़ कर घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाकर सुरक्षित होली खेल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे

पीला

आप बेसन में हल्दी पाउडर मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी पीले रंग के फूल, जैसे गेंदा या पीले गुलदाउदी को सुखाकर पाउडर बना लें। इससे आपका पीला रंग तैयार हो जाएगा। आप इसे पानी में मिलाकर गीला रंग भी बना सकते हैं।

PunjabKesari

लाल

• गुड़हल के फूलों को पहले सुखाएं और फिर बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इसके स्थान पर लाल चंदन या अनार के छिलकों को पीसकर भी लाल रंग तैयार कर सकते हैं।
• लाल गुलाब की पंखुडियों को धूप में सुखा लें और कुरकुरे होने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना सकते हैं और मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा आटा मिला सकते हैं।

मैजेंटा

चुकंदर को पानी में उबालें फिर उसे छानकर गीले रंग की तरह यूज करें। इसके अलावा आप पलाश या टेसू के फूलों को सुखाकर पाउडर बनाएं और उसे रंग की तरह यूज करें।

हरा

अच्छी गुणवत्ता वाली मेंहदी पाउडर को बराबर मात्रा में आटे में मिलाकर होममेड होली पाउडर बनाएं। आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक या नीम से भी हरा रंग तैयार कर सकते हैं।

PunjabKesari

नीला रंग

गर्मियों में खिलने वाली नीली गुलमोहर में चमकीले रंग का फूल होता है जिसे सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है।

ब्राउन कलर

ब्राउन कलर के लिए 1 भाग आंवला पाउडर में 4 भाग आंवला पाउडर मिलाएं। इसे पानी में घोलकर रंग की तरह यूज करें।

फूल कलर का करें यूज

आप चाहे तो किसी भी रंग जैसे पीले, नीले, लाल, हरे, का फूड कलर लें और उसे पानी में मिलाकर रंग की तरह यूज करें। आप चाहे तो इसे कॉर्न स्टार्च में मिलाकर सूखे रंग भी बना सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static