गर्मी में आपकी बॉडी को ठंडा कर देगा ये शरबत, 10 मिनट में बनकर होगा रेडी

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 11:16 AM (IST)

गर्मी में शरीर को ठंडा करने के लिए कुछ लोग ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग दही की लस्सी या नीबू पानी का सेवन करते है। लेकिन क्या आप जानते है गर्मियो में गुड़ के शरबत का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। बता दें कि गुड़ के शरबत पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसे बनाना बड़ा असान है यह सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

सामग्री 

गुड का पाउडर - 2 चमम्च
पुदिना के पत्ते -6
नीबू का रस - 2 चमम्च
पानी - आवश्यकतानुसार
आइस क्यूबस -  आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

बनाने की विधि

1 सबसे पहले एक बलेन्डर जार मे गुड का पाउडर डालें।
2 फिर पुदिना के पत्ते, काला नमक, नींबू का रस, पानी और आइस क्यूबस डाल दें।
3 फिर सारे मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड करें।
4 अब इसे सर्विंग ग्लास में सर्व करें।
5 सर्व करते वक्त पुदीने के पत्तों से गार्निश करें।
6 लीजिए तैयार है आपका गुड का शरबत।

PunjabKesari



 





 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static