"मैं पागल नहीं हूं जो करवा चौथ का व्रत रखूं..." फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस बयान ने मचा दिया था तूफान

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 05:24 PM (IST)

नारी डेस्क: करवा चौथ सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और प्यार से भरने का दिन भी है। इस पावन पर्व को बॉलीवुड हसीनाएं भी बेहद धूम-धाम से मनाती है। हालांकि कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्हे करवा चौथ का व्रत रखना पसंद नहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह तो इसे अंधविश्वास और पितृसत्तात्मक सोच से जुड़ा त्योहार बताकर बवाल खड़ा कर चुकी हैं। 

PunjabKesari
कुछ साल पहले  रत्ना पाठक शाह  ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह देखकर हैरानी होती है कि आज के आधुनिक समय में, पढ़ी-लिखी महिलाएं भी बिना खाए-पिए सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने इसे “रिग्रेशन” (पिछड़ेपन की निशानी) बताया था। उन्होंने कहा था-  “हम 21वीं सदी में रह रहे हैं और अभी भी करवा चौथ जैसे त्योहार मना रहे हैं। यह हास्यास्पद है कि महिलाएं अब भी इस बात पर यकीन करती हैं कि उनके उपवास से उनके पति की उम्र बढ़ जाएगी।”
PunjabKesari

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उसनसे किसी ने पूछा कि क्या करवाचौथ का व्रत रखा है? तो मैंने कहा कि क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?'.उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था।  कुछ लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि यह परंपरा अब बदलनी चाहिए। जबकि कई लोगों ने कहा कि करवा चौथ श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है, न कि अंधविश्वास। रत्ना पाठक शाह पहले भी सामाजिक परंपराओं और धार्मिक रस्मों को लेकर अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों  के लिए जानी जाती हैं। हालांकि करवा चौथ को लेकर उनकी इस सोच ने फैंस को निराश कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static