बिन ब्याही मां बनी ये मशहूर सिंगर, लोग बोले- "शर्म करो बाप का नाम..."
punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 01:11 PM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर भोजपुरी सिंगर देवी के घर खुशियां आई हैं, उन्होंने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। खुशी भरे माहौल में लोग उन्हें बधाइयों की जगह ताने दे रहे हैं। क्योकि वह बिना शादी के मां बनीं हैं। देवी ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया और स्पर्म के लिए जर्मनी की स्पर्म बैंक से मदद ली। ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।
देवी की डिलीवरी ऋषिकेश एम्स में हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'मेरा बाबू है।' इसके बाद से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से बिना शादी के मां बनने का फैसला मिसाल कायम करता है और सामाजिक धारणा को भी तोड़ता है।
देवी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जर्मनी में स्पर्म बैंक की मदद से प्रेग्नेंट हुई। उन्होंने 7 साल पहले भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पर इस बार वो सफल रही हैं। एक यूजर ने इसका विरोध करते हुए कहा- ''प्रेमानन्द जी महाराज, सही बात बोले तो सबको ग़लत लग रहा था।'' किसी ने लिखा- '' शर्म करो कल समाज बाप का नाम पूछेगा तो बच्चा क्या नाम देगा।''
IVF क्या है?
आज की आधुनिक तकनीक विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के जरिए अब अनमैरिड महिलाएं भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। पहले यह सुविधा केवल विवाहित जोड़ों तक सीमित थी, लेकिन अब कई देशों और चिकित्सा संस्थानों में सिंगल महिलाओं को भी IVF के विकल्प उपलब्ध हैं। IVF एक ऐसी तकनीक है जिसमें महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को कृत्रिम रूप से लैब में निषेचित किया जाता है। फिर विकसित भ्रूण को महिला के गर्भ में प्रत्यारोपित किया जाता है।