आजादी से जीने के लिए इस Celebrities ने फ्रीज करवाए अपने एग्स, अब ढलती उम्र में भी बन सकती हैं मां

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 01:40 PM (IST)

'शादी के बाद कई लड़कियों को इस दुविधा से गुजरना पड़ता है कि वह  करियर या मातृत्व में से किसे चुने। अगर वह करियर को चुनती है तो उसे बांझपन का डर सताने लगता है। लेकिन अब एग फ्रीज़िंग की सुविधा के चलते महिलाओं का रास्ता आसान हो गया है और इसकी मदद से वह  बड़ी उम्र में भी एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। अगर सरल भाषा में कहें तो  यह औरत को अपना करियर दांव पर लगाए बगैर मां बनने का सुख देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

 

क्या है एग्स फ्रीजिंग ? 

मेडिकल साइंस की भाषा में इसे 'मैच्योर औसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन' कहा जाता है।  यह एक कॉमन मेथड है जिसमें महिला के गर्भाशय से हेल्दी एग्स को निकालकर मेडिकल सुपरविजन में स्टोर करके रखा जाता है। बाद में जब भी महिला प्रेग्नेंट होना चाहती है तो उन एग्स को फर्टिलाइज करके भ्रूण बनाकर महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह उन महिलाओं के वरदान है जो अधिक उम्र में माँ बनने की ख्वाहिश रखती हैं।


इन सेलिब्रिटीज को है एग फ्रीजिंग पर भरोसा 

PunjabKesari

एकता कपूर

टीवी और फिल्मों की मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर ने अपने एग्स को 36 साल की उम्र में ही फ्रीज करवा लिया था। एकता ने कहा था कि-" मुझे काफी समय से यह महसूस हो रहा था कि मुझे मां बनना है लेकिन वो फीलिंग क्या थी मैं समझ नहीं पा रही थी। मुझे लगा कि हो सकता है मैं शादी करूं, हो सकता है ना करूं, इसलिए मैनेंये फैसला लिया। 

PunjabKesari
मोना सिंह 

 38 की उम्र में शादी करने वाली मोना सिंह ने भी 34 की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाकर अपने आप को फ्री कर दिया था। वह अपने पति के साथ लाइफ एन्जॉय करना चाहती हैं और पूरी दुनिया की यात्रा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया था कि- उन्हें और उनके पति को बच्चे को जन्म देने की कोई जल्दी नहीं है। 

PunjabKesari

तनीषा मुखर्जी

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी 39 की उम्र में फ्रीज करवा लिए थे अपने एग्स। वह 33 की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाना चाहती थीं लेकिन डॉक्‍टरों ने उन्हे मना कर दिया था। एग्स फ्रीज के दौरान उनका वज़न काफी बढ़ गया था लेकिन फिर से वह अपनी  फिटनेस पर लौटी आई थी। 

PunjabKesari
राखी सावंत 

राखी सावंत ने भी बताया था कि उन्होंने एग फ्रीज करवा रखे हैं और अब वो मां बनने के लिए तैयार है। ब‍िग बॉस के घर पर राखी ने बताया था कि-  'मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए हैं। जब कोई सही डोनर मिलेगा तो उसकी मदद से मैं मां बन जाउंगी। उनका कहना है कि- "मेरी प्राथमिकता एक मां बनना और मातृत्व का अनुभव करना है"। 

PunjabKesari

क्या है एग्स फ्रीजिंग की प्रक्रिया

एग फ्रीजिंग के लिए महिला के शरीर से एक से अधिक अंडे निकाले जाते हैं, पूरी प्रक्रिया 10 से 12 दिन चलती है। महिला के एक के बाद एक कई टेस्ट किए जाते हैं. फिर पीरियड्स के बाद 7-10 दिनों तक रोजाना कुछ इंजेक्शन दिए जाते हैं और फिर एनेस्थीसिया या बेहोश करने की प्रक्रिया के साथ एक दिन की प्रक्रिया में एग्स निकाले जाते हैं।


कैसे होता है स्टाेर 

 एग को बाहर निकालते ही इसे तुरंत बेहद ठंडे तापमान में स्टोर कर लिया जाता है। इसके बाद उन्हें चेक किया जाता है कि कौन सा एग सही है और कौन सा नष्ट हो चुका है। सही और मैच्योर एग्स को लिक्विड नाइट्रोजन में स्टोर करके लैब में रख दिया जाता है। इसे फ्रोजन एग बैंक में लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। डॉक्टरों की मानें तो 5 से लेकर 10 साल तक  एग को सुरक्षित स्टोर किया जा सकता है। 

PunjabKesari
कितने एग्स करवाने हाेते हैं फ्रीज

 डॉक्टरों की मानें तो 34 साल की महिला को अपने 10 एग्स फ्रीज करवाने की जरूरत है जबकी वही महिला अगर 37 की उम्र में एग्स फ्रीज करवाती है तो उसे 20 एग्स फ्रीज करवाने होंगे। जबकी 42 की उम्र में उसी महिला को 61 एग्स फ्रीज करवाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इम्प्लान्टेशन में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। 

 

एग फ्रीजिंग के साइडइफेक्ट्स

 एग फ्रीजिंग के बाद कुछ औरतों को दर्द का अनुभव, प्रेग्नेंट होने की संभावना बनी रहती है। शरीर में अंडे स्थानांतरित करने के बाद वजन बढ़ने की समस्या या सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत महिला को अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह सभी लक्षण हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम के संकेत हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static