प्यार में लक्की होती है ये लड़कियां, पहली नजर में ही चुनती है सही लाइफपार्टनर

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 01:08 PM (IST)

प्यार का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान सी आ जाती है। असल में, हर कोई एक ऐसे पार्टनर की तलाश में होता है, जो उन्हें जिंदगी की हर खुशी दें। ऐसे में वे शादी से जुड़ा फैसला लेने से पहले सामने वाले को अच्छे से जानना सही समझती है। मगर बात ज्योतिषशास्त्र की करें तो 5 राशि की लड़कियां ऐसी होती है, जो पहली नजर के प्यार में विश्वास रखती है। ऐसे में ये एक बार मिलने पर ही सामने वाले को दिल दे बैठती है। तो चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां स्वतंत्र ख्यालों व रोमांटिक स्वभाव की होती है। ऐसे में ये पहली नजर में ही सामने वाले से इंप्रेस हो जाती है। साथ ही अपने नेचर से दूसरों को भी जल्दी ही दीवाना बना लेती है। इन्हें पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताना या लॉन्‍ग ड्राइव पर जाना पसंद होता है। ये अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती है। साथ ही साथी से भी ऐसी ही उम्मीद रखती है। रोमांटिक व केयरिंग होने के साथ ये गु्स्से में भी जल्दी आ जाती है। ऐसे में ये पार्टनर से धोखा मिलने पर ये उन्हें छोड़ने में बिल्कुल भी समय नहीं लेती है। 

PunjabKesari

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां बेहद ही शांत, केयरिंग, रोमांटिक और खुशमिजाज होती है। प्यार के मामले में ये थोड़ी नाजुक होती है। ये पार्टनर को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। इन्हें कोई पसंद आने पर ये पहली मुलाकात में ही उनके साथ घर बसाने के सपनों में खो जाती है। साथ ही ये पार्टनर के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बीताने की चाह रखती है। 

मिथुन राशि 

इस राशि की लड़कियां पलभर में ही किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। साथ ही खुले विचारों की होने से ये अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद करती है। मगर बात प्यार की करें तो ये पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठती है। साथ ही ये पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान रखते हैं। 

PunjabKesari

सिंह राशि 

वैसे तो ये लड़कियां तेज दिमाग व गुस्से वाली होती है। मगर प्यार के मामले में ये पहली नजर में ही सामने वाले पर फिदा हो जाती है। साथी के दिल से जुड़ी होने के कारण ये हर परिस्थिति में उनका साथ निभाती है। सिंह राशि की लड़कियां पहली नजर के प्यार को भी सीरियस लेती हुई अपने रिलेशनशिप को ईमानदार से निभाती है।

तुला राशि

इस राशि की लड़कियां प्यार के मामले में दीवानी होती है। ये एक बार किसी से मिलने पर ही उनसे इंप्रेस हो जाती है। साथ ही पार्टनर के प्रति समर्पित होने से ये उनका बेहद ध्यान व सम्मान करती है। ये साथी की हर छोटी-छोटी जरूरतों का बखूबी ध्यान रखती है। साथ ही इन्हें इनके प्यार में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती है। ये एक बार जिसका भी हाथ थामते हैं, पूरी ईमानदारी से उसके साथ जुड़ते हैं। 

 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static