अगर सताता है एड़ी का दर्द तो इन योगासन से पाएं छुटकारा

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 10:48 AM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ शरीर संबंधी परेशानी होना आम बात हैं। ऐसे में शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की शिकायत रहती है। इन्हीं में से एक है एड़ियों का दर्द। इसके पीछे का कारण हाई हील, मोटापा, लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े रहने, शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। मगर इससे योगासन द्वारा भी निजात पाया जा सकता है। जी हां, योगासन करने से ए़ड़ियों का दर्द दूर होकर इनमें मजबूती आएगी। तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में...

1. बालासन करने का तरीका

1. खुले स्थान पर मैट बिछाकर एड़ी के बल बैठें।
2. अब अपने कुल्हों को एड़ी पर रखें। 
3. धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए माथे को जमीन पर लगाएं। 
4. दोनों हाथों को एकदम सीधे करते हुए जमीन पर रखें। (आप चाहे तो हाथों से एड़ियों को भी पकड़ सकते हैं। 
5. अब धीरे से छाती द्वारा जांघों पर दबाव डालें। 
6. थोड़ी देर इसी अवस्था में रहकर गहरी सांस लें। 
7. बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 
8. इसी प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं। 

PunjabKesari

2. उष्ट्रासन करने की विधि

1. सबसे पहले मैट बिछाकर घुटनों के बल बैठें। 
2. अब घुटनों व पैरों में करीब 2 फुट की दूरी बनाकर पीछे की ओर झुकें। 
3. पीछे की ओर होते हुए गर्दन को किसी तरह का झटका ना दें। 
4. दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें। 
5. अब धीरे-धीरे सांस अंदर की ओर खींचें फिर बाहर छोड़ें। 
6. कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहे।
7. अब एक गहरी सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 

PunjabKesari

3. उत्कटासन करने का तरीका

1. सबसे पहले जमीन पर मैट बिछा ताड़ासन की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं। 
2. अब पैरों की उंगलियों को आगे की ओर करें। 
3. दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए एक-दूसरे के सामने करें। 
4. दोनों घुटनों को थोड़ा मोड़ते हुए कुर्सी की मुद्रा में आएं। 
5. अपने शरीर का भार दोनों एड़ियों पर डाल दें। 
6. दोनों बांजूओं को ऊपर उठाते हुए कंधों को कानों से दूर रखें। 
7. इसी अवस्था में 60 सेकेंड रहते हुए गहरी सांस लें। 
8. उसके बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 
9. इस आसन को 4-5 बार दोहराएं। 

PunjabKesari

इन योगासन को करने के अन्य फायदे

1. एड़ियों का दर्द दूर होकर मजबूती आएगी। 
2. मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूती मिलेगी। 
3. पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। 
4. इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों से बचाव रहेगा। 
5. फेफड़ों को मजबूती मिलने से सांस संबंधी समस्याएं दूर होगी। 
6. तनाव कम होने में मदद मिलेगी। 

एड़ी दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

1. 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर डालकर उबालें। फिर इसे छान कर हल्का गुनगुना करके पीएं। 
2. एड़ियों से लौंग तेल की मसाज करें। 
3. खाने में आलू, ककड़ी, तोरई, आँवला, टमाटर, कच्चा पपीता, पत्तागोभी और कैल्शियम से भरपूर चीजों का अधिक सेवन करें। 

नोट- एड़ी दर्द होने पर हील्स पहनने से बचें। नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static