चेहरे की झाइयों का कारण बन सकती हैं इन Vitamins की कमी

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 12:04 PM (IST)

सुंदर चेहरा हर किसी को बहुत ही पसंद आता है। परंतु गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। त्वचा पर महीन रेखाएं, झूर्रियां जैसी समस्याएं आने लगती हैं। कम उम्र में ही लड़कियों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वातावरण में मौजूद धूल मिट्टी पड़ने से चेहरे पर झाइयां दिखने लगती हैं। हार्मोन्ल बदलाव के कारण भी चेहरे पर झाइयां हो सकती हैं। इसके अलावा धूप के संपर्क में आने से और प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाओं को झाइयां होने लगती हैं। विटामिन्स और मिनरल्स चेहरे को पोषण देने में मदद करते हैं। ये विटामिन्स आपके चेहरे पर झाइयां और कई सारी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो इनकी कमी को पूरा करने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

विटामिन सी 

त्वचा के घाव भरने और उसे टाइट करने के लिए यह बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी विटामिन सी  बहुत ही आवश्यक है। इसकी कमी होने पर आप भले ही स्वस्थ महसूस करें परंतु यह त्वचा को लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिसमें से सबसे अहम समस्या है झाइयां। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप खट्टे फूड्स जैसे- आंवला, पालक,स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, कच्चा केला, संतरा, अमरुद, मौसंबी जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा भी स्ट्रॉबेरी, ब्रॉकली, पालक जैसी चीजों में भी बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। 

PunjabKesari

विटामिन डी 

शरीर में मेलानोसाइट्स सेल्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा में पिग्मेंट, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं को होने से रोकते हैं। इन सेल्स को विटामिन डी का ही रुप माना जाता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो त्वचा पर झाइयां होने लगती हैं। झाइयों की समस्या है तो आपको धूप में कम जाना चाहिए। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मीट, फिश , अंडे जैसी चीजों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

विटामिन बी 9 

झाइयों की समस्या को कम करने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी9 का होना भी बहुत ही जरुरी है। शरीर में पाई जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं को सामान्य रुप से बनाए रखने में यह विटामिन बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा यह शरीर में हीमोग्लोबीन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। खून की कमी से आपके चेहरे पर झाइयों की समस्या हो सकती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में पालक, मटर, अनाज, हरी सब्जियां, फल, नट्स, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स, संतरे का जूस शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

विटामिन बी 12

जैसे त्वचा के लिए विटामिन बी 9 जरुरी है वैसे ही त्वचा के लिए बी 12 भी बहुत ही जरुरी है। इसकी कमी से आपकी त्वचा काली पड़ने लग जाती है। चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए डेयरी उत्पाद दही, पनीर, दूध, मीट,चीज, ब्रोकली जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static