फ्रिज में रखी ये 10 चीजें स्वाद के साथ सेहत भी करेंगी खराब

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 02:56 PM (IST)

बाजार से फल सब्जी खरीदी और घर आते ही उसे फ्रिज में रख दिया लेकिन फिर भी ताजा रहने की जगह वह दो ही दिन में गल गयी। ऐसा अक्सर हर महिला के साथ होता है। बाजार से सब्जी और दूसरी चीजें लाकर फ्रिज में रखना सबकी आदत होती है। महिलाएं अपने घर में खाने-पीने की कई चीजों को  फ्रिज में ही रखना पसंद करती है। मौसम के हिसाब से चीजों को फ्रिज में रखना बेहतर भी होता है ताकि उसका इस्तेमाल कई दिनों तक किया जा सकें लेकिन कई बार खाने-पीने की कुछ चीजों को फ्रिज में रखना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें फ्रिज में रखना और दोबारा उनका इस्तेमाल करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

 

टमाटर

टमाटर और ऐसी सब्जियां जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है उन्हें फ्रिज में रखना ना रखें इससे फ्रिज के ठंडे तापमान में यह गल जाती हैं। कई बार महिलाएं टमाटर दो-दो तीन-तीन दिन तक फ्रिज में रखकर छोड़ देती हैं जिससे वे ना केवल गल जाते हैं बल्कि उनमें कीड़े भी पड़ते हैं। कई बार सब्जियों से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में यह ना केवल खराब होते हैं बल्कि यह फ्रिज में दूसरी चीजों को भी खराब करते हैं।

 

सोया सॉस 

सोया सॉस को भी आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। सोया सॉस, टमैटो केचप जैसी कई ऐसी चीजें जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती।

 

खरबूज-तरबूज 

काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना रख सकते हैं, लेकिन उससे पहले ऐसा न करें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

PunjabKesari

शहद 

शहद को फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से इसमें दाने पड़ जाते हैं जिस वजह से स्वाद खराब हो जाता है। सामान्य तापमान पर सूरज की सीधी रौशनी से भी दूर रखें।

 

जैम

जैम प्रोसेस्ड होते हैं इसलिए खोलने के बाद भी फ्रिज के बाहर रख सकते हैं।

 

आलू

कच्चे आलू को फ्रिज में रखने से इनका स्वाद मीठा हो जाता है और आलू खराब भी हो जाते हैं।

PunjabKesari

केला

केला भी फ्रिज में रखने पर जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंठल से इथाईलीन गैस निकलती है जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। 

 

तेल

कुछ महिलाएं रसोई में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति तेल को फ्रिज में रख देती हैं लेकिन इससे यह गाढ़ा हो जाता है और जम जाता है इसलिए तेल को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari

नींबू

सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे कि नींबू और संतरे फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है। फ्रिज में रखने से इन फलों का रस सूखने लगता है।

 

प्याज

प्याज को कभी फ्रिज में ना रखें। इससे फ्रिज में से बदबू आने लगती है साथ ही दूसरी भी खराब होने लगती हैं। फ्रिज में रखने से प्याज जल्दी खराब हो जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static