नवरात्रि पर घर में जरूर लाएं ये शुभ चीजें, देवी मां होंगी प्रसन्न

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 10:00 AM (IST)

नवरात्रि का त्योहार साल में कुल 4 बार आता है। मगर इनमें से चैत्र व शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रुपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर आकर अपने भक्तों की सभी परेशानियां दूर करती है। इस बार शारदीय नवरात्रि का त्योहार 7 अक्तूबर 2021, दिन गुरुवार से आरंभ हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन पर्व दौरान घर में कुछ खास चीजें लाना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में देवी दुर्गा के नवरूपों की पूजा होती है। इस दौरान माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके लिए अपने पूजा स्थल पर श्रृंगार का सामान रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे देवी मां प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती है।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी की तस्वीर

नवरात्रि के पावन दिनों में धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर घर पर लगाएं। तस्वीर में वे कमल के आसन में विराजमान हो। साथ ही देवी मां के हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

चांदी का सिक्का

चांदी को पवित्र व शुभ धातु माना जाता है। नवरात्रि दौरान घर में एक चांदी का सिक्का जरूर लेकर आए। इस बात का ध्यान रखें कि उस सिक्के पर देवी लक्ष्मी व प्रथम पूजनीय गणेश जी की आकृति बनी हो। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

PunjabKesari

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसे घर पर लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप इसे घर पर लेकर आए। सुबह के समय पौधे पर जल अर्पित करें और शाम के दीपक जलाकर पूजा करें। इससे आपको देवी मां की असीम कृपा मिलेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static