फिल्म शूटिंग के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये जगहें, घूमने जाएं तो ना करें मिस

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 12:51 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। वहीं दिलवालों के शहर दिल्ली में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां पर आप कई सारी मुगल इमारतों और खूबसूरत पर्यटक स्थल में घूमने का मजा ले सकते हैं। बता दें, ये जगहें पर्यटकों के साथ फिल्म डायरेक्टर्स भी बेहद पसंद है। ऐसे में इन फेमस जगहों पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। चलिए जानते है दिल्ली की इन मशहूर जगहों के बारे में...

PunjabKesari

इंडिया गेट 

दिल्ली का इंडिया गेट पर्यटकों में फेमस जगह है। यहां पर देश के कई समागम होते हैं। इसी के साथ दिल्ली के इंडिया गेट पर चक दे इंडिया, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इसके अलावा जिस फिल्म में दिल्ली के बारे में बताया जाता है उसमें इंडिया गेट जरूर दिखाई देता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

कुतुब मीनार 

73 मीटर लंबा कुतुब मीनार एक ऐतिहासिक मीनार है। कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाया गया यह मीनार दिल्ली की फेमस जगहों में से एक गिना जाता है। बता दें, इस खूबसूरत व ऐतिहासिक मीनार के अंदर 5 मंजिलें बनी हुई है। इसे बनाने के लिए सैंड सेटोन और मार्बल इस्तेमाल किया गया है। वहीं यहां पर बिग बुल, चीनी कम, फना, ब्लैक-व्हाइट, जन्नत-2 जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।  

PunjabKesari

PunjabKesari

हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह भारत की पवित्र दरगाहों में से एक मानी जाती है। लोगों की आस्था इस दरगाह से जुड़ी हुई है। ऐसे में यहां रोजाना लोगों की भीड़ रहती है। वहीं यह जगह फिल्मों की शूटिंग के लिए भी फेमस मानी गई है। इसी दरगाह में रॉक स्टार, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। 
 

PunjabKesari

अग्रसेन की बावली

अग्रसेन की बावली प्राचीन काल में महाराजा अग्रसेन द्वारा बनवाई गई थी। बता दें, बावली का अर्थ सीढ़ी वाला कुआं होता है। ऐसे में इस बावली में लगभग 105 सीढ़ियां बनी हुई है। इस खूबसूरत व ऐतिहासिक जगह पर झूम बराबर झूम, पीके, सुल्तान आदि फिल्मों की शूटिंग हुई है। 

PunjabKesari

लाल किला

दिल्ली का लाल किला तो दुनियाभर में मशहूर है। इस शानदार इमारत को 1638 में मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। बता दें यहां पर बजरंगी भाईजान, दिल्ली-6, ब्लैक एंड  व्हाइट और कुर्बानी जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। ऐसे में आप अगर दिल्ली जाने का प्लान करें तो लाल किला देखने ना भूलना।

PunjabKesari

pc: pinterest, india.com, pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static