Amarnath Yatra 2024 : इन लोगों को करना चाहिए यात्रा से परहेज, सफर करने वालों के लिए जरूरी सावधानियां

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 04:15 PM (IST)

नारी डेस्क: श्रद्धालु अब बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकते हैं। ऐसे में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह है। इस बार तीर्थ यात्रियों के पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से प्रशासन ने सारी तैयारियां की है। बता दे यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो कुछ नियमों का आपको सावधानीपूर्वक ध्यान रखना होगा। इस लेख में हम उन्हीं नियमों की चर्चा करेंगे तथा जानेंगे कि किन तरीकों से यात्रा को आसान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं बाबा अमरनाथ के दर्शन करते समय कौन कौन से खास  नियमों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन कौन कर सकता है और कौन नहीं

सबसे पहले हमें यह जानना चाहिए कि बाबा अमरनाथ के दर्शन कौन कर सकता है और कौन नहीं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड हर किसी को यात्रा करने की अनुमति नहीं देता। इसका सिर्फ एक ही कारण है कि बाबा बर्फानी जहां ठहरे हैं, वह रास्ता काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। यात्रा के दौरान ऑक्सीजन से लेकर जटिल रास्तों सहित श्रद्धालु के लिए हर मोड़ पर कई चुनौतियां सामने आती हैं।

PunjabKesari
1   सरकारी आदेश के मुताबिक 13 साल से कम आयु के बच्चों और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग यात्रा नहीं कर सकते।
2  वे महिलाएं जो छह सप्ताह से अधिक गर्भवती हैं उन्हें तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं है।
3  यात्रा के दौरान सलाह दी जाती है कि नंगे पैर न चलें और ऊनी कपड़ों के बिना न रहें।
4  महिलाओं को साड़ी के बजाय सलवार कमीज, पैंट-शर्ट या ट्रैक सूट पहनने की सलाह दी जाती है।
5  मार्ग पर कोई छोटा रास्ता नहीं चुनना चाहिए, क्योंकि वह खतरनाक हो सकता है।
6  खाली पेट यात्रा न शुरू करें, इससे गंभीर परेशानी हो सकती है।
7  श्रद्धालु मौसम की स्थिति को देखते हुए पवित्र गुफा में रातभर न रुकें।
8 यात्रा के लिए खुद को तैयार करने के लिए रोजाना 4-5 किमी पैदल चलें, अपने डॉक्टर से परामर्श लें, गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें और खूब पानी पिएं।

इन नियमों का रखें खास ख्याल

1  शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ यात्रा की तैयारी करें।
2  यात्रा से कम से कम एक महीने पहले, प्रतिदिन लगभग 4-5 किलोमीटर की सुबह/शाम की सैर शुरू करनी चाहिए।
3  शरीर की ऑक्सीजन दक्षता में सुधार के लिए गहरी सांस लेने के व्यायाम और योग करें।
4  कोई डॉक्टरी समस्या है तो उच्च ऊंचाई पर जाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक जांच जरूर करवाएं।
5  डिहाइड्रेशन और सिरदर्द से निपटने के लिए खूब सारा पानी पिएं।
6  यात्रा से पहले अपनी सामान्य क्षमता से अधिक परिश्रम करने से बचें।
7  यात्रा के समय यदि आपको उच्च ऊंचाई की बीमारी के लक्षण दिखाई देने लगे, तो तुरंत नीचे उतर जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static