Tokyo Olympics के लिए तैयार 'बाहुबली बेटियां', हिंदुस्तानी 'नवरत्न' लगाएंगी जीत का पंच

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 02:30 PM (IST)

जापान के टोक्यो शहर में खेलों का महाकुंभ "टोक्यो ओलंपिक" का आधिकारिक उद्घाटन आज होगा, जिसका समापन होगा 8 अगस्त को होगा। देश का नाम रोशन करने के लिए भारत की "बाहुबली बेटियां" भी तैयार हैं। इस बार ओलंपिक में 33 खेल शामिल होंगे और खिलाड़ी 339 मेडल के लिए मुकाबला होगा। इस खेल में दुनिया के 205 देश के 11 हजार से अधिक एथलीट 339 गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे, जिसमें भारत के 127 खिलाड़ी होंगे, जिसमें 73 पुरुष और 54 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के लिए यह अब तक का सबसे हाइएस्ट नंबर है

मुक्केबाजी के खेल में उतरेंगी 9 महिलाएं

इस बार ओलंपिक में भारत के 9 मुक्केबाजों ने क्वालिफाई किया है, जिसमें पूजा रानी (75 किलोग्राम भारवर्ग), मैरी कॉम (51 किलोग्राम भारवर्ग), लवलिना बोरगेहन (69 किलोग्राम भारवर्ग), सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम भारवर्ग) महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

PunjabKesari

विनेश फोगाट (कुश्ती)

महिला कुश्ती (53 किलो) करने उतरेंगी विनेश फोगाट जो भारत को कई मेडल दिला चुकी हैं। 2016 रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में घुटने में ली चोट के बाद वह लंबे वक्त तक अखाड़े से दूर रहीं लेकिन 2017 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीत उन्होंने शानदार वापिसी की। 2019 तक आते-आते उन्होंने 53kg कैटेगरी में खेलने का फैसला किया। इससे पहले वो 48kg वर्ग में खेलती थी। इसके अलावा कुश्ती में अंशु मलिक (फ्रीस्टाइल पहलवान), सोनम मलिक, सीमा बिसला भी अपना जौहर दिखाएंगी।

PunjabKesari

मीराबाई चानू

मीराबाई चानू ने भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं क्योंकि वह 2000 के बाद टोक्यो ओलंपिक-2020 में पदक जीतने वाली पहली वेटलिफ्टर बनने की संभावना रखती है। चानू ने भारत की तरफ से वुमन 49kg वर्ग में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। बता दें कि वह क्लीन एंड जर्क केटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। यही वजह है कि भारत को मीराबाई से काफी उम्मीदें है कि वो देश के नाम गोल्ड मेडल कर सकती हैं।

PunjabKesari

दीपिका कुमारी

झारखंड, रांची की तीरंदाज दीपिका के पिता ऑटो रिक्शा चालक और मां नर्स हैं। घर की हालात ठीक ना होने हुए भी उन्होंने धनुष में महारत हासिल की और देश के लिए कई मेडल लेकर आईं। महज 18 साल की उम्र में दुनिया की नंबर वन तीरंजदाज बन गईं। वह अब तक वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स में कई मेडल जीत चुकी हैं। हालांकि वह ओलंपिक्स में कभी मेडल नहीं जीत पाईं। इसके अलावा शूटिंग में अंजुम मोदगिल (10 मीटर), अपूर्व चेंदला (10 मीटर), तेजस्वीनी सावंत (50 मीटर), ऐश्वर्या प्रताप (50 मीटर), मनु भाकर (10 मीटर), यशस्वीनी सिंह (10 मीटर), राही सरनोबत (25 मीटर), चिंकी यादव (25 मीटर) भी शामिल होंगी।

PunjabKesari

पीवी सिंधु

बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू भी भारत की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने अबतक के करियर में उन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया। वह लगभग भारत के लिए लगभग हर इवेंट में मेडल ला रही हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5 मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला है। टोक्यो ओलंपिक्स में भी उनसे गोल्ड की पूरी उम्मीद है।

PunjabKesari

हॉकी में जगह बनाने वाली महिला खिलाड़ी

भारत ने कुछ दिनों पहले 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषिणा की, जिसमें 8 खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी। इसके अलावा शूटिंग में यशस्वनी, मनु भाकर गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगी। भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तानी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल के हाथो होगी। इसमें रानी रामपाल, सविता पूनिया, गुरजीत कौर, मोनिका मलिक, लालरेम्सियामी, नवजौत कौर, सलीमा टेटे, नेहा गोयल, निशा, शर्मिला देवी, उदिता का नाम शामिल है।

PunjabKesari

सानिया और अंकिता रैना

सानिया और उनकी डबल्स जोड़ीदार अंकिता रैना टेनिस के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि सानिया मिर्जा चौथी जबकि अंकिता पहली बार ओलंपिक में डेब्यू करेंगी। सानिया ओलंपिक में 4 बार हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होंगी।

PunjabKesari

इसके अलावा ओलंपिक में प्रियंका गोस्वामी (20 किलोमीटर रेस वॉक), अनु रानी (जवलिन थ्रो), दुत्ती चंद (100 मीटर और 200 मीटर रेस इवेंट), भवानी देवी (फेंसिंग इवेंट), प्रणति नायक (जिमनास्टिक), अदित्ति अशोक (गोल्फ), कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रो), सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो), सुशीला देवी (जुडो), नेत्रा कुमानन (नौकाचालक) ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाइड किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static