भारतीय डॉक्टर ने बनाया AI Tool, कुछ मिनटों में तैयार होगी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:23 PM (IST)
नारी डेस्क: आमतौर पर अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद रिपोर्ट मिलने में काफी समय लग जाता है कहीं घंटों का इंतजार तो कहीं पूरे दिन का। लेकिन अब भारत में इस परेशानी का आसान समाधान सामने आया है। एक भारतीय डॉक्टर ने ऐसा AI टूल तैयार किया है, जिसकी मदद से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट अब कुछ ही सेकेंड में तैयार की जा सकती है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों दोनों का समय बचेगा। बता दे कि नई दिल्ली के रहने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण कोठारी ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल तैयार किया है, जो अल्ट्रासाउंड (USG) रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को बेहद तेज और आसान बना सकता है। इस टूल की मदद से अब रिपोर्ट तैयार करने में लगने वाला लंबा समय घटकर सिर्फ कुछ सेकेंड रह सकता है।
क्या है यह AI टूल?
डॉ. तरुण कोठारी ने “Reporter RedPlus AI” नाम का एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म तैयार किया है। आमतौर पर अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए घंटों या कभी-कभी एक दिन तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन यह नया टूल इस प्रक्रिया को काफी तेज बना देता है। इस प्लेटफॉर्म में डॉक्टर को केवल अपने क्लिनिकल निष्कर्ष (Findings) टाइप करने होते हैं, और तुरंत एक पूरी, व्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रिपोर्ट तैयार हो जाती है।

कैसे काम करता है यह टूल?
यह टूल पूरी तरह वेब बेस्ड है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर इसे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर कहीं से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह अपने आप PDF फॉर्मेट में सेव हो जाती है और फाइल का नाम भी ऑटोमेटिक जनरेट हो जाता है। इससे डॉक्टरों का काफी समय बचता है और काम ज्यादा सटीक तरीके से होता है।
किन-किन टेस्ट की रिपोर्ट बन सकती है?
यह AI टूल अल्ट्रासाउंड की कई प्रमुख श्रेणियों को कवर करता है, जैसे
एब्डोमेन और पेल्विस
प्रेग्नेंसी (प्रसूति) स्कैन
स्मॉल पार्ट्स (जैसे थायरॉइड आदि)
डॉप्लर स्टडी
मस्कुलोस्केलेटल (MSK)
ये भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद नहीं होती पॉटी? तो रात में सोने से पहले करें ये काम
ये सभी आमतौर पर किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड टेस्ट हैं, इसलिए यह टूल रोजमर्रा के काम में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
डॉक्टरों के लिए क्यों है खास?
इस टूल की खास बात यह है कि इसे एक ऐसे रेडियोलॉजिस्ट ने बनाया है, जो खुद रोजाना अल्ट्रासाउंड रिपोर्टिंग करते हैं। इसलिए इसमें डॉक्टरों की वास्तविक जरूरतों का खास ध्यान रखा गया है। यह टूल रिपोर्टिंग को तेज, सटीक और आसान बनाता है, जिससे डॉक्टर ज्यादा मरीजों को बेहतर सेवा दे सकते हैं।

नए यूजर्स के लिए खास सुविधा
इस प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स को 300 फ्री रिपोर्ट्स बनाने की सुविधा भी दी जा रही है। यानी बिना किसी भुगतान के भी डॉक्टर इस टूल को इस्तेमाल करके इसकी उपयोगिता समझ सकते हैं। यह AI टूल हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे न केवल डॉक्टरों का समय बचेगा, बल्कि मरीजों को भी रिपोर्ट जल्दी मिल सकेगी। आने वाले समय में ऐसे डिजिटल टूल्स मेडिकल क्षेत्र को और ज्यादा स्मार्ट और तेज बना सकते हैं।

