डायबिटीक पेशेंट्स रोज पिएंं ये 3 तरह की Herbal Tea, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 10:39 AM (IST)

डायबिटीज आज के समय की एक खतरनाक बीमारी बन गई है। दुनिया में कई सारे लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। गलत लाइफस्टाइल, जंक फूड और आलस जैसी आदतें इस बीमारी को और बढ़ावा दे रही है। इस रोग को आप ठीक तो नहीं कर सकते। लेकिन अच्छी डाइट और खानपान के साथ कंट्रोल जरुर कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को शुगर का कम सेवन करना चाहिए। आज आपको 3 ऐसी हर्बल टी बताएंगे जो आपके लिए वरदान साबित होंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

दालचीनी वाली चाय

दालचीनी वाली चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होती है। किचन में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी डायबिटीज में फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-डायबिटीक तत्व आपके शरीर में शुगर के लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसका सेवन करने से आपके रक्त में शुगर जल्दी रिलीज नहीं होगा साथ ही यह इंसुलिन के बैलेंस को कंट्रोल में रखेगी। 

PunjabKesari

ग्रीन टी 

ग्रीन टी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। परंतु आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।  यह आपके शरीर में टॉक्सिन के लेवल को कंट्रोल में करती है। साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी बूस्ट करने में मदद करती है। आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहती है। 

PunjabKesari

कैमोमाइल टी 

इसका सेवन करने से आपका शुगर लेवल एकदम नियंत्रित रहता है। साथ ही आप अन्य बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, पॉलिफिनॉल्स, फ्लेवोनॉएड्स, टैनीन और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। यह आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में करते हैं। आप इस चाय का सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static