अपने पापा के लिए Lucky Charm होती हैं ये लड़कियां, जन्म लेती ही बदल देती हैं किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 02:34 PM (IST)

राशियां ही नहीं बल्कि किसी भी व्यक्ति के नाम से भी काफी कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नाम के पहले अक्षर का संबंध व्यक्ति के भाग्य से होता है। आज आपको ऐसे ही 3 अक्षरों के बारे में बताते हैं जिनसे शुरु होने वाली लड़कियां अपने  पिता के लिए बहुत ही लकी साबित होती हैं। जन्म के बाद से ही इन लड़कियों के पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती हैं। इनके पास कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में....

डी(D) अक्षर

इस अक्षर के नाम की लड़कियां अपने पापा के लिए बहुत ही लकी मानी जाती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ सिर्फ इन्हें ही नहीं बल्कि इनके पिता को भी मिलता है। यह साफ दिल की होती हैं। जहां भी यह रहती हैं वहां खुशियां खुद ब कुध ही आ जाती हैं। इनकी सोच भी काफी पॉजिटिव होती है। लाइफ में आने वाली परेशानियों से यह बिल्कुल भी नहीं घबराती। ये अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। 

PunjabKesari

पी(P) अक्षर 

जिन लड़कियों का नाम पी अक्षर से शुरु होता है वो भी अपने पिता के लिए बहुत ही लकी होती हैं। इन्हें जीवन में सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। यह सभी की लाडली होती हैं और इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है।

ए(A) अक्षर 

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियां अपने पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। जिस घर में इनका जन्म होता है वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। ये मेहनती, निडर और ऊर्जावान होती है ये लाइफ में जो चाहे वो हासिल कर सकती हैं। यह पापा की लाडली मानी जाती हैं।

PunjabKesari

एल(L) अक्षर 

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियां भी बहुत ही लकी होती हैं। ये अपनी लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही ये अपने पिता के लिए भी बहुत ही लकी होती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर में समृद्धि आ जाती है। इनके पिता की खूब तरक्की होने लगती है। लाइफ में यह जैसी भी परिस्थितियां आ जाएं ये कभी भी हार नहीं मानती।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static