सर्दियों में बढ़ रही हैं Constipation की परेशानी तो इन 5 फूड्स से बना लें दूरी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 05:00 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक समस्या है कब्ज। दरअसल सर्दियों में हमारी डेली रुटीन काफी ज्यादा चेंज हो जाता है। ज्यादा ठंड की वजह से हमें आलस आता है, हम देर तक सोते रहते हैं, इसका असर हमारी डेली रुटीन पर पड़ता है। हमारा ना खाने का निश्चित समय है और ना ही सोने का। एक्सरसाइज और वॉक करना तो बहुत दूर की बात है क्योंकि ठंड में कम्बल से ही बाहर निकलने का मन नहीं करता। साथ ही ठंड में प्यास कम लगती है जिस वजह से हम पानी भी कम मात्रा में पीते हैं, ये सारी चीजें हमारे स्वास्ठय को नुकसान पहुंचाती हैं और लाजिमी है कि ऐसे में कब्ज की समस्या का सामना करना पड़े। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे दूरी बना लेना ही फायदेमंद है क्योंकि ये कब्ज का कारण बनते हैं।

1. डिहाइड्रेशन वाली ड्रिंक्स

सार्दियों में प्यास कम लगती है जिसके चलते हम पानी कम पीते हैं। कम पानी बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकता है।  डिहाइड्रेशन  कब्ज का एक प्रमुख कारण बन सकता है। साथ ही शराब, कैफीन जैसी डिहाइड्रेडिंग ड्रिंक्स भी ज्यादा क्वांटिटी में ली जाएं तो ये डिहाइड्रेशन की वजह बन सकती है।

PunjabKesari

2. प्रोसेस्ड फूड

हाई फाइबर फूड पचाने में बहुत आसान होता है। वहीं प्रोसेस्ड फूड जैसे सफेद ब्रेड और चावल में फाइबर की कमी होती है, जिससे वो कई लोगों में कब्ज का कारण बनते हैं। फाइबर खाना पचाने में सबसे बड़ा रोल प्ले करता है।

3.कच्चे केले

केले को पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर केला कच्चा खाया जाए  तो ये कब्ज पैदा कर सकता है। कच्चे केले में स्टार्च पाया जाता है जो पचाने में मुश्किल होता है। वहीं पके हुए केले में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कब्ज के इलाज में मदद कर सकता है।

PunjabKesari

4.डेयरी उत्पाद

लैक्टोज का उत्पादन करने की कमी के चलते दुनिया में बहुत से लोग लैक्टोज इनटोलरेंट हैं। लैक्टोज एक एंजाइम है जो दूध और दूध से बने उत्पादों को पचाने में मदद करता है। कब्ज, गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लैक्टोज इंटोलरेंट लोगों के सामान्य लक्षण है।

PunjabKesari

5. जंक फूड

जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। इनमें फाइबर बहुत कम मात्रा में और फैट बहुत ज्यादा मात्रा में है। फाइबर पाचन के लिए जरुरी है और इसकी कमी हमेशा ऐसी बीमारियों का कारण बनती है। आपको बता दें कि फास्ट फूड न केवल कब्ज का कारण बनती है बल्कि और कई गंभीर बीमारियों को शरीर में ट्रिगर करता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static