Womens Day: महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये देश, बेझिक बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 04:22 PM (IST)

बात महिलाओं की सुरक्षा की करें तो उसे अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता है। आज भी ऐसी कई जगहें हैं जहां पर महिलाओं को अकेले जाने से खतरे का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जिसे महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। ऐसे में वे बिना हिचक इस देशों में घूम सकते हैं। चलिए आज हम आपको महिला दिवस के खास मौके पर कुछ महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देशों के बारे में बातते हैं...

फिनलैंड

फिनलैंड को महिलाओं के लिए सुरक्षित देश माना गया है। ऐसे में हर साल भारी संख्या में पर्यटक यहां घमने आते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेने का काम करती हैं। एक रिपोर्ट अनुसार, इसे यूरोप का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। ऐसे में यहां पर महिलाएं बिना किसी खतरे के अकेले घूमने का प्लान भी कर सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

कनाडा

जहां लोगों का सपना कनाडा घूमना होता हैं। वहीं इस देश को महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माना गया है। ऐसे में सालभर यहां पर्यटकों का आना-जाना रहता है। इस देश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं नामात्र है। ऐसे में अगर कोई महिला कनाडा में अकेले घूमना चाहे तो वे बिना किसी परेशानी के यहां जा सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

न्यूजीलैंड

प्राकृतिक सुंदरता से मशहूर न्यूजीलैंड पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके साथ ही इसे महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित भी माना जाता है। यहां पर महिलाएं बिना किसी खतरे के आसानी से अकेले भी घूम सकती हैं। बता दें, इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड पीस ने इसे महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से दुनिया का चौथा देश घोषित किया है। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में भी इसे औरतों के लिए सबसे सुरक्षित देश कहा गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड विश्व का सबसे खूबसूरत व महिलाओं के लिए सुरक्षित देश माना गया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स अनुसार, यह महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां पर क्राइम जल्दी देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में यह यूरोप का एक ऐसा देश है, जहां अकेली महिला आसानी से घूम सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

बेल्जियम

यूरोप की यात्रा करने वाले लोग बेल्जियम जरूर घूमने जाते हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्थल और टूरिस्ट्स के लिए दूसरे कई अट्रैक्शन भी है। इसे खूबसूरती के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित देश माना गया है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध नामात्र ही है। एक रिपोर्ट अनुसार अकेली ट्रैवल करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेल्जियम बेस्ट देश है।

PunjabKesari

PunjabKesari

pc: pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static