इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे ये स्टार्स, जब पूरा नहीं हुआ सपना तो यूं शुरु की देश की सेवा

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 11:48 AM (IST)

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक्टर नहीं बल्कि आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। किसी वजह से भले ही ये स्टार्स अपना सपना पूरा ना कर पाए हो लेकिन यह आर्मी ऑफिसर की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश पर कोई मुसीबत आती हैं और जवानों के परिवार को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होती हैं तो ये स्टार्स हमेशा उनका सहारा बनकर खड़े होते हैं।

चलिए आपको मिलवाते हैं उन्हीं स्टार्स से जिन्होंने कभी एक्टर नहीं बल्कि आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखा था.... 

सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी बचपन में आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे, मगर उन्होंने इंजीनियरिंग कर ली। इंजीनियरिंग करने के बावजूद भी उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। सोनू सूद ने पर्दे पर इंडियन आर्मी का रोल जरूर प्ले किया। मगर आजकल सोनू सूद जिस तरह देश के लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं, वो भी बड़ा नेक काम है। आज सोनू देशभर के मसीहा बन चुके हैं। वो जो सपना इंडियन आर्मी ऑफिसर बनकर नहीं कर पाए, वो आज एक मसीहा बनकर कर रहे हैं।

PunjabKesari

निमरत कौर

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर भी बचपन से आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखा करती थी। उनके पिता भी इंडियन आर्मी में हैं। जब भी निमरत अपने पिता को इंडियन आर्मी की वर्दी में देखती थीं तो उन्हें काफी गर्व महसूस होता था। मगर निमरत खुद कभी आर्मी में नहीं जा पाई क्योंकि जैसे-जैसे वो बड़ी होती गई, उन्हें इस बात का एहसास होता गया कि आर्मी में जाना इतना आसान नहीं जितना वो सोचती हैं। मगर उन्होंने अपने इस सपने को पर्दे पर जरूर पूरा किया। वेब सीरीज The Test Case में वो आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा चुकी हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इंडियन आर्मी में जाने का सपना देखा करते थे, मगर अफसोस उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन उन्होंने अपने इस सपने को पर्दे पर जरूर पूरा किया। शाहरुख ने कई फिल्मों में इंडियन आर्मी का रोल प्ले किया। जब शाहरुख ने वर्ष 1989 में फौजी सीरियल में डेब्यू किया था तब उन्होंने कहा भी था कि हर युवा के दिल में भारतीय सेना में जाने की चाहत जरूर होनी चाहिए। शाहरुख खान ने कहा था कि मैं फौज में नहीं जा सका, लेकिन मेरा सौभाग्य है कि मुझे बड़े पर्दे पर फौजी की भूमिका निभाने का मौका मिला।

PunjabKesari

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी से मशहूर हुए अक्षय कुमार अक्सर यह कहते नजर आते हैं कि देशभक्ति मेरे खून में हैं। बता दें कि अपने पिता के  रास्तों पर चलते हुए अक्षय कुमार भी इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू भी कर दी थी लेकिन यह अलग बात थी कि किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आई। मगर आज जब कभी भी उन्होंने मौका मिलता हैं तो हमेशा भारतीय सेना की मदद के लिए पहले आगे आते हैं।

रणविजय सिंह

रणविजय सिंह जिन्होंने वीडियो जॉकी से सीधे फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मगर क्या आप जानते है कि रणविजय सिंह हमेशा  इंडियन आर्मी में जाने का सपना देखा करते थे, एक्टिंग की दुनिया से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। जब रणविजय इंडियन आर्मी में जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें एमटीवी रोडीज से कॉल आया जिसके बाद वो इस फील्ड में चले गए। बता दें कि रणविजय के खानदान की कई पीढ़ियां इंडियन आर्मी में अपनी योगदान दे चुकी हैं। अगर वो भी इंडियन आर्मी में चले गए होते तो अपने खानदान में छठे आदमी होते।

PunjabKesari

तो ये है वो स्टार्स जो बचपन में तो इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मगर जब भी इन स्टार्स को मौका मिलता हैं तो शहीदों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static