परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए इन 4 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 05:43 PM (IST)

साल का आखिरी महीना चल रहा है। वहीं 25 दिसंबर को साल का आखिरी व बड़ा त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है। इस दौरान परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मिलकर पार्टी करते व एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। वहीं कई लोग बाहर घूमने का प्लान भी करते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार क्रिसमस या न्यूईयर की छुट्टियां कहीं बीताने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको देश की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताते हैं। जहां पर क्रिसमस की अलग धूम ही नजर आती है...

गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन की अलग ही धूम

देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के लिए भी गोवा बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। गोवा बीच, पब, पार्टी के साथ क्रिसमस और न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए भी फेमस है। यहां पर क्रिसमस दौरान अलग ही धूम होती है। ऐसे में लोग खासतौर पर इस समय गोवा घूमने का प्लाव करते हैं। क्रिसमस से न्यूईयर सेलिब्रेशन तक लोग बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करने का मजा लेते हैं। इसके साथ ही गोवा में काफी फेमस चर्च हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari

PC:Travel triangle

PunjabKesari

PC: Times of india

कोलकाता में अलग होता क्रिसमस का जश्न

कोलकाता दुर्गा पूजा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी देशभर में मशहूर है। यहां पर हर साल हजारों की गिनती में लोग घूमने आते हैं। बता दें, कि  ब्रिटिश शासन काल से ही कोलकाता में क्रिसमस का जश्न बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग खूब नाचते-गाते व एन्जॉय करते हैं। क्रिसमस पर यहां के पार्क स्ट्रीट का खूबसूरत नजारा देखने वाला होता है।

PunjabKesari

PC: Times of india

PunjabKesari
PC: Times of india

शिमला का क्रिसमस सेलिब्रेशन   

लोग सर्दियों की छुट्टियां बीताने के लिए शिमला जाना पसंद करते हैं। ताकि बर्फबारी का मजा लिया जा सके। मगर क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस दौरान शिमला घूमने का अलग मजा ही आता है। खासतौर पर न्यूली मैरिड कपल्स के लिए क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला घूमना बेस्ट रहेगा। आप  कालका से शिमला के लिए टाॅय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें देखने का मौका मिल सकता है।

PunjabKesari

PC: amarujala

कोच्चि में क्रिसमस कार्निवाल  

कोच्चि में एक बेहद पुराना पर मशहूर चर्च है। इसके अलावा भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही स्थित है। यहां पर क्रिसमस के अवसर पर खूब रौनक देखने को मिलती है। इसके साथ ही यहां पर खासतौर पर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आप म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई क्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ऐसे में परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए कोच्चि जाना बेस्ट ऑप्शन है।

PunjabKesari

PC: MakemyTrip

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static