इंडियन पहरावे की शौकीन हसीनाएं, स्वदेशी फैशन को करती हैं प्रमोट

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 06:40 PM (IST)

आज नेशनल हैंडलूम डे है यानि की ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस'। इस दिन को मनाने का मकसद, नेशनल हैंडलूम इंडस्ट्री को बढ़ावा देकर स्वदेशी इकोनॉमी को स्ट्रांग करना है। साथ ही हैंडलूम को बढ़ावा देना और बुनकरों की आय बढ़ाना है ताकि स्वदेशी हेंडमेंड कला को बचाया जा सके। प्रधान मंत्री मोदी ने आज ट्विट संदेश के जरिएर हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को नमन किया और स्वदेशी कला को बचाने वाले लोगों की सराहना की और संबोधित किया कि वोकल फॉर हेंडमेड को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाएं। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी फेवरेट साड़ी पहनकर वोकल को प्रमोट किया और इस क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही साथ उन्होंने भारतीय फैंस को भी वोकल फॉर हैंडमेड प्रमोट करने की गुजारिश की। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि सिर्फ शिल्पा ही नहीं बहुत सारी अदाकारा हैं जो भारतीय पहरावे को पसंद करती हैं जिसमें हमारी बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत का नाम भी शामिल हैं तो चलिए आज इस पैकेज में हम आपको उन हीरोइनों के बारे में बताते हैं जो भारतीय पहरावे को पसंद करती हैं और उन्हें बढ़ावा देती हैं।

PunjabKesari

शुरूआत सबकी चहेती कंगना रानौत की कंगना ज्यादातर इंडियन वियर सूट व साड़ी में नजर आती हैं। इंडियन ड्रेसअप में कंगना की खूबसूरती और भी निखर कर आती है। उसी तरह काजोल भी साड़ी की शौकीन हैं। 

PunjabKesari

सारा अली खान हैं तो भला न्यू जनरेशन की लेकिन सादगी पसंद! सारा वेस्टर्न से ज्यादा एथनीक सूट को अमहियत देती हैं, उन्होंने ज्यादा इंडियन पहनावे में ही देखा जाता है, लोगों को उनका इंडियन स्टाइल पसंद भी खूब आता है।

PunjabKesari

वहीं, हमारी मस्तानी दीपिका पादुकोण भी ज्यादातर इंडियन कपड़ों में नजर आती है। कोई अवॉर्ड नाइट हो या फंक्शन, उन्हें ज्यादातर खूबसूरत रॉयल साड़ियों में देखा जाता है।

PunjabKesari

वहीं बात बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की करें तो वो हमेशा रही है अपनी साड़ियों के लिए फेमस....रेखा ज्यादातर कांजीवरम साड़ी पहनती हैं, फिर बात किसी अवॉर्ड फंक्शन की हो या शादी की, रेखा अपनी खूबसूरत साड़ी कलेक्शन से ही सबको अपना दीवाना बना लेती हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बीवी जया बच्चन भी भारतीय संस्कृति को अहमियत देती हैं। इतनी अमीर व फेमस अभिनेत्री होने के बावजूद भी जया सादगी पंसद है। उन्हें भी लंबे समय से वेस्टर्न के बजाए सूट या साड़ी में देखा जा रहा हैं जिनमें वो खुद को कंफर्टेबल भी फिल करती है।

PunjabKesari

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत जिनकी सोच तो काफी मॉडर्न है लेकिन पहनावा बिल्कुल सादा। जी हां, कंगना को भी वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन कपड़े पहनने का शौक है। एयरपोर्ट हो या फंक्शन, कंगना को भी अक्सर साड़ी या सिंपल सूट में स्पॉट किया जाता है। ऐसा नहीं कि वो वेस्टर्न कपड़े नहीं पहनती बल्कि जब भी वेस्टर्न पहनती हैं, सबसे हटके पहनती है...

PunjabKesari

आदिति राव भी भारतीय संस्कृति से खास लगाव रखती हैं। राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखने वाली आदिति का पहना भी रॉयल ही है। वो जब भी इंडियन कपड़ों में नजर आती हैं, एकदम रॉयल नजर आती हैं। 

PunjabKesari

भई, इस लिस्ट में तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या का नाम भी आता हैं, भले ही शादी से पहले वो वेस्टर्न में नजर आती हो लेकिन शादी के बाद मानो इनका इंडियन पहनावे के साथ ज्यादा लगाव हो गया है। ऐश को अक्सर ही साड़ी या अनारकली सूट्स में देखा जाता हैं, जिनमें वो लगती है प्रिंसेस है। 

PunjabKesari

वहीं बात अनुष्का शर्मा करें तो उन्हें कम मौकों पर इंडियन आउटफिट्स पहने देखा जाता है लेकिन है वो इंडियन पहनावे की लवर, खासकर साड़ी व लहंगों की कलेक्शन वो ज्यादा रखती है। 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। हेमा को भी ज्यादातर साड़ियों में देखा जाता है जिस वजह से कहा जा सकता है इंडियन कल्चर से उनका खास लगाव है।

तो ये है वो एक्ट्रेसेज जो पहनती है ज्यादा इंडियवियर, आपको इनका देसी अंदाज कैसा लगता है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static