भारत का खजाना है ये 6 ऐतिहासिक इमारतें, बच्चों को जरूर दिखाएं

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 11:15 AM (IST)

बच्चे मॉल्स, वॉटर पार्क या हिल स्टेशन घूमकर बोर हो जाते है। ऐसे में क्यों न इस बार आप उन्हें भारत की ऐतिहासिक इमारतों और इनकी हिस्‍ट्री से रू-ब-रू कराएं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बच्चे घूमने के साथ-साथ नॉलेज भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी इमारतों के बारे में, जो इस देश की शान हैं।


भारत की ऐतिहासिक इमारतें

दिल्ली, हुमायूं का मकबरा
वैसे तो दिल्‍ली में बहुत-सी एतिहासिक इमारते हैं लेकिन मुगलों द्वारा बनवाया गया हुमायूं का मकबरा सबसे रोचक है। यहां मुगलों के कई सदस्‍यों के मकबरें और कई बुर्ज भी बने हुए हैं। इसके अलावा आप दिल्ली का लाल किला और इंडिया गेट भी देख सकते हैं। यहां आपके बच्‍चों को इतिहास की कई रोचक कहानियां सुनने को मिलेगी।

PunjabKesari, हुमायूं का मकबरा इमेज

 जयपुर, हवा महल
जयपुर में स्थित हवा महल सामने से तो किसी भव्य महल की तरह लगता है लेकिन इस अंदर जाने बाद आपको पता चलेगा कि इसमें एक भी कमरा नहीं है। इस हवा महल में सिर्फ गलियारे ही बने हुए है। हवामहल सबसे ज्यादा अपनी संस्कृति और इसकी डिजाइन के कारण फेमस है।

PunjabKesari, हवा महल इमेज

आगरा, ताजमहल
दुनियाभर में प्यार की निशानी माने जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती आज भी बरकरार है। ताजमहल आगरा की तीन विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में से भी एक मानी जाती है। आप बच्चों को घूमाने के लिए यहां भी लेकर जा सकते हैं।

PunjabKesari, ताजमहल इमेज

 राजस्थान, आमेर का किला
आमेर पैलेस में आप हिंदू और मुगल आर्किटेक्चर का बेजोड़ नमूना देख सकते हैं। इस महल के अंदर ही बहुत से महल बनाए गए है, जिसमें से शीश महल बहुत ही खूबसूरत है। बच्चों को यह महल घूमने के साथ-साथ कई बातें जानने को भी मिलेगी।

PunjabKesari, आमेर का किला इमेज

 जोधपुर, मेहरानगढ़ का किला
जोधपुर का मेहरानगढ़ किला 120 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना है, जिसके कारण यह कुतुब मीनार से भी उंचा माना जाता है। इस किले की दीवारें 10 कि.मीटर की दूरी तक फैली हुई है। आप बच्चों को छुट्टियों में घूमने के लिए यहां भी लेकर जा सकते हैं।

PunjabKesari, मेहरानगढ़ का किला इमेज

 मैसूर, मैसूर राजमहल
मैसूर का राजमहल भारत का दूसरा सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक है। मैसूर पैलेस चामुंडी हिल्स के साथ-साथ शहर में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से भी एक है। बच्चों की छुट्टियां यहां यादगार बन जाएगी।

PunjabKesari, मैसूर राजमहल इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static