रोज की ये 6 आदतें धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं आपकी Kideny!

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  हमारी किडनी शरीर का ऐसा अहम अंग है, जो बिना रुके दिन-रात काम करती रहती है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्लुइड बैलेंस को नियंत्रित रखने में भी बड़ी भूमिका निभाती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। समस्या यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते, इसलिए लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय रहते इन आदतों को नहीं बदला जाए, तो आगे चलकर किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जो आपकी किडनी को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं।

कम पानी पीना किडनी पर डालता है असर

कई लोग दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। पानी शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को सही तरीके से काम करने में सहायक होता है। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तो किडनी को गंदगी फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी स्टोन और लंबे समय में किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है।

किडनी फेल, High BP और हड्डियों का टूटना... इस चीज़ से हो सकती है ये सारी समस्याएं!

जरूरत से ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक

अगर आपकी डाइट में नमक की मात्रा ज्यादा है तो यह आदत किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, जो किडनी की छोटी रक्त धमनियों पर बुरा असर डालता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक हाई सोडियम डाइट लेने से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए खाने में नमक संतुलित मात्रा में लेना बेहद जरूरी है।

ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अक्सर लोग सोचते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ दिल की बीमारी का कारण बनता है, लेकिन इसका असर किडनी पर भी पड़ता है। लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने से किडनी की रक्त वाहिकाएं कमजोर होने लगती हैं, जिससे धीरे-धीरे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करना और उसे कंट्रोल में रखना जरूरी है।

जरूरत से ज्यादा पेनकिलर लेना 

बार-बार दर्द की दवाइयां यानी पेनकिलर्स लेना भी किडनी के लिए हानिकारक माना जाता है। कई पेनकिलर्स किडनी तक पहुंचने वाले ब्लड फ्लो को कम कर देते हैं, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। अगर लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर्स ली जाएं, तो इससे क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  रोज की ये 3 आदतें बढ़ाती हैं पाइल्स का खतरा,एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

प्रोसेस्ड फूड्स बढ़ाते हैं किडनी पर दबाव

आजकल जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स लोगों की डाइट का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इनमें मौजूद अधिक मात्रा में नमक, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स किडनी पर बुरा असर डाल सकते हैं। चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, प्रोसेस्ड मीट और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजें किडनी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं।जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना भी सही नहीं प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। खासतौर पर उन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए जिन्हें पहले से किडनी से जुड़ी कोई समस्या है। बहुत ज्यादा हाई-प्रोटीन डाइट लेने से किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे लंबे समय में नुकसान हो सकता है।

किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

अगर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं

बिना जरूरत पेनकिलर्स लेने से बचें

ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें

संतुलित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करें

रोजाना हल्की एक्सरसाइज और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static