छठ पूजा प्रसाद की ये 5 चीजें सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानें कैसे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 11:13 AM (IST)

छठ पूजा का महापर्व देश के कई हिस्सों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिवसीय यह पर्व इस साल 8 नवंबर में नहाय-खाए से शुरु हो चुका है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है। इसके साथ ही प्रसाद बनाकर बांटती है। प्रसाद में मुख्य रूप से 5 चीजों शामिल की जाती है। इन चीजों का छठ महापर्व पर विशेष महत्व माना जाता है। इसके साथ ही ये सेहत के लिए बेहद फायेदमंद माने जाते हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में छठ महापर्व पर के 5 अहम प्रसाद व उसे खाने के फायदे बताते हैं...

PunjabKesari

ठेकुआ

छठ महापर्व के प्रसाद में ठेकुआ का विशेष महत्व है। आटे व गुड़े के मिश्रण से तैयार यह प्रसाद सेहत के लिए बेहद फायेदमंद माना जाता है। दरअसलस, छठ पर्व दौरान सर्दी शुरु हो जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट रहती है। वहीं इसमें सूखे मेवे भी डाले जाते हैं। ऐसे में ठेकुआ का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

केला

छठ महापर्व पर केला भी प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। केला पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कार्ब्स आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मजबूती आती है। लंबे समय तक पेट भरा रहने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही केला दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।

PunjabKesari

गन्ना

छठ पर्व के प्रसाद में गन्ने का भी विशेष महत्व है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि सूर्य देव की कृपा से ही फसल पैदा होती है। इसलिए छठ पूजा में सूर्य देव को सबसे पहली यानि नई फसल का प्रसाद चढ़ाएं जाने की परंपरा है। गन्ना उस नई फसल में से ही एक होता है। इसलिए गन्ना और उसके पत्ते खासतौर पर पूजा में चढ़ाएं जाते हैं। वहीं बात सेहत की करें तो इसका सेवन करने से डायबिटीज, वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा गन्ने का रस किडनी और लिवर के लिए भी फायदेमंद माना गया है।

नारियल

छठ पूजा के प्रसाद में चढ़ाया जाने वाला नारियल भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें सभी जरूरी तत्व, एंटी-बैक्टीरिया, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari

नींबू

छठी मईया के प्रसाद में डाभ नींबू चढ़ाने की भी प्रथा है। देश के कई हिस्सों में इसे चकोतरा भी कहा जाता है। वहीं नींबू विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से तेजी से इम्यूनिटी बढ़ती है। पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके अलावा नींबू स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static