कश्मीर में घूमने वाली हैं ये 5 जगहें, भूल जाएंगे बाकी सारे हिल स्टेशन

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 04:32 PM (IST)

मार्च में जब बच्चे पेपर देकर तनाव से मुक्त हो जाते हैं तो मन बहलाने के लिए घूमना पसंद करते हैं। घूमने के लिए कश्मीर सबसे अच्छी और बेहतरीन जगह है। यहां की सुंदर वादियां, ऊंचे - ऊंचे पहाड़ और बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों का दिल मोह लेती हैं। इसके साथ ही यहां का सुंदर नजारा सबका मन मोह लेता है। ऐसे में अगर आपका कहीं घूमने का प्लान हैं तो चलिए जानते हैं धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर के बारे में...

 

युसमार्ग

यह सुंदर जगह श्रीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर बडगाम में स्थित है। यह सेब, अमरुद, पुदीने की खेती के लिए मशहूर है। अगर आप यूरोप जैसे सुंदर शहर का नजारा उठाना चाहते हैं तो आप युसमार्ग जा सकते हैं। यहां का सुंदर नजारा आपको यूरोप की याद दिलाने में सही साबित होगा।

PunjabKesari

गुरेज

श्रीनगर के करीब 130 किलोमीटर दूर यह जगह अपनी सुंदर झीलों के लिए मशहूर है। यहां पर बने लकड़ी के घर और सुंदर बस्तियां किसी का भी दिल आसानी से मोह लेती हैं। गुरेज घाटी की सड़क कश्मीरी इलाके के बाहरी नजारे और वुलर झील का दिल को छू लेने वाला नजारा दिखाता है।

PunjabKesari
अरु वैली

पहलग्राम से 12 किलोमीटर दूर अरुवैली एक छोटा सा हिलस्टेशन है। अगर आप प्रकृति या ऊंचे -ऊंचे झरने पसंद करते हैं चो यहां जरुर जाएं। यहां घूमने के लिए सुंदर झीलें और ट्रेक बहुत सी फेमस जगहें है।
PunjabKesari

 लोलाब वैली

वाद-ए-लोलाब से मशहूर यह कश्मीर की सबसे शांत जगहों में से एक है। नदियां, धान के खेत और सेब के बाग इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह बहुत ही मशहूर है।

PunjabKesari

तुलई वैली

इस जगह पर घूमे बिना आपकी कश्मीर की यात्रा अधूरी है। यहां पर कश्मीर का सबसे सुंदर खजाना पाया जाता है। गुरेज से कवर सुंदर पहाड़ इसकी खूबसूरती और बढ़ाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static