सुबह उठते ही न करें ये 4 काम, 30 के बाद शरीर होगा कमजोर

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 04:19 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कमजोरी आना आम बात है। खासतौर पर 30 के बाद महिलाएं कुछ ज्यादा ही कमजोरी और थकान महसूस करती है। इसके लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मगर कुछ महिलाएं सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम करती है जिनकी वजह से उन्हें शरीर में कमजोरी, दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते है उन 4 गलतियों के बारे में...

फोन को ज्यादा यूज करना

आजकल लोग अपने फोन से ही चिपके रहते है। रात हो या दिन उनकी आंखें फोन पर ही रहती है। ऐसे में फोन सभी की लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। सुबह होते ही सबसे पहले अपना फोन देखते है। मगर ज्यादा समय तक फोन को इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यूनाइटेड किंगडम में लगभग 2000 लोगों पर सर्वे किया गया। इसके रिजल्ट यह निकला कि जो महिलाएं सुबह उठते ही फोन यूज करती है उनका दिन तनाव से शुरू होता है। इसकी वजह से उनको दिनभर के काम करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही घंटों फोन की लाइट आंखों पर पड़ने से आंखों की रोशनी कमजोर होती है। 

 

सुबह उठते ही चाय का सेवन करना

बहुत से लोगों को सुबह बैड- टी पीने की आदत हैं। बात अगर महिलाएं की करें तो वे सुबह उठते ही चाय न पीने से उनके सिर में दर्द होने की शिकायत होती है। मगर सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज होने की शिकायत होती है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। उसके बाद ही चाय का सेवन करें। साथ ही इसमें मौजूद कुछ मात्रा में कैफीन पाई जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। 

 

पानी पीना

सुबह उठकर बांसी मुंह से पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि रोजाना सुबह उठकर बिना ब्रश करें 3 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इस तरह बासी मुंह की लार औऱ एंजाइम पेट में जाते है। इससे पेट की अंदर से सफाई होती है। चेहरे पर निखार आने आने के साथ विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकलते है। ऐसे में वजन भी कंट्रोल में रहता है। बॉडी डिटॉक्‍स होने से दिन भर शरीर में एनर्जी रहती है। साथ ही बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। मगर इसके लिए रात को ब्रश करके सोना बहुत जरूरी होता है। नहीं तो रात भर मुंह में पनपने बैक्टिरिया सुबह पानी पीने से पेट में चले जाएंगे। ऐसे में पेट से जुड़ी बीमारियां होगी। इसलिए अगर आपको बासी मुंह से पानी पीना है तो रात को ब्रश करके ही सोएं। 

 

सुबह उठकर तुरंत नहा लेना

दिनभर घर पर काम होने से महिलाएं सुबह उठते ही नहाने चली जाती है। मगर ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। असल में सुबह के समय शरीर का तापमान अधिक होता है। इसलिए सुबह उठते ही नहाने से बीमार होने के खतरा रहता है। इसलिए रोज जागने के 30 मिनट बाद नहाना ही बेहतर होता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static