सांस की परेशानी कम करेगी ये 4 Breathing Exercise

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 10:47 AM (IST)

बदले मौसम व गलत खानपान के कारण सांस संबंधी परेशानियां होने लगती है। सांस लेने में मुश्किल आने से अस्थमा होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इससे बचने व सांस प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए आज हम आपको 4 ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं। इसे करने से आपको सांस संबंधी समस्याएं दूर होकर दिल व दिमाग स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। ऐसे में अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहेगा। 

1. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

- इस आसन को करने के लिए खुली जगह पर मैट बिछा कर घुटनों के बल व पैरों को पीछे करके बैठें। 
- अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रख दें। 
- आंखें बंद करके दिमाग शांत करें। 
- अब दाएं हाथ के अंगूठे को दाईं नासिका छिद्र पर रखते हुए उसे बंद करें। 
- बाईं नासिका छिद्र से गहरी सांस लेते हुए 1 से 4 तक गिनती गिने। 
- अब दाएं हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से बाईं नासिका छिद्र को बंद करके 2 तक गिनती करें। 
- इसी अवस्था में रहें। साथ ही इस दौरान दोनों नासिका छिद्र बंद होने से सांस को रोक कर ही रखें। 
- फिर दाएं हाथ के अंगूठे को पीछे करते हुए गहरी सांस लें। 
- इस प्रक्रिया को इसी तरह दूसरी ओर से दोहराएं। 
- अनुलोम-विलोम प्राणायाम को 5 मिनट कर करें। 

ध्यान दें- इस आसन को करने में अपनी सांस पर अच्छी पकड़ बनाकर रखें। 

PunjabKesari

फायदा

- इम्यूनिटी बूस्ट होने से मौसमी व अन्य बीमारियों से बचाव रहेगा। 
- दिमाग शांत होने से स्मरण शक्ति तेज होगी। साथ ही तनाव व चिंता कम होने में मदद मिलेगी। 
- सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। 
- दिल स्वस्थ रहने से हार्ट अटैक व दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहेगा। 
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। 
- अनिद्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी।

2. पर्सड लिप ब्रीदिंग

- पर्सड लिप ब्रीदिंग करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। 
- फिर नाक से गहरी सांस लेकर उसे धीरे-धीरे मुंह से छोड़ें। 
- सांस को बाहर निकालते समय मुंह को थोड़ा सिकोड़ कर रखें। 
- इस प्रक्रिया को कुछ सेकेंड कर दोहराएं। 
- दिमाग शांत होकर तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

फायदा

- इससे सही तरीके से सांस लेने में मदद मिलती है। ऐसे में इससे जुड़ी समस्याओं से राहत रहती है। 
- फेफड़ों को सही तरह से ऑक्सीजन मिलने से मजबूती मिलेगी। 
- इम्यूनिटी बूस्ट होकर बीमारियों से बचाव रहेगा। 

3. रिलैक्स डीप ब्रीदिंग

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए शांत कमरे में जमीन पर बैठ या लेट जाएं। 
- अपने दोनों हाथों को गोद में रखकर आंखों को बंद कर लें। 
- दिमाग शांत रखें। 
- पहले 4 मिनट तक सामान्य रूप से सांस लें। 
- फिर 1 से 4 तक गिनती करते हुए गहरी सांस अंदर की ओर खींचें। 
- बाद में 1 से 6 तक गिनती करते हुए सांस को बाहर निकालें। 
- इस प्रक्रिया को करीब 10 मिनट तक दोहराएं। 

PunjabKesari

फायदा

- दिमाग शांत होने से तनाव कम होगा। 
- सांस संबंधी समस्याएं दूर होगी। 
- दिल स्वस्थ रहेगा। 
- इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों से बचाव रहेगा। 
- फेफड़ों को मजबूती मिलती है। 

4. बैली ब्रीदिंग

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे कुर्सी या जमीन पर बैठ जाएं। 
- फिर अपनी पीठ एकदम सीधे रखें। 
- दिमाग को शांत रखें। इस दौरान दिमाग में किसी भी तरह का कोई विचार ना आने दें। 
- अब हाथ को पेट पर रख कर अंगूठा बैली बटन यानी नाभि पर रखें। 
- गहरी सांस लेकर पेट को फैलाएं और अंदर करें। 

PunjabKesari

फायदा

- सांस संबंधी परेशानी दूर होगी।
- पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
- इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा। 
- वजन कंट्रोल रहेगा।
- दिमाग शांत होने से स्मरण शक्ति बढ़ेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static