Kids Health: बच्चों को खिलाएं ये 10 Super Foods, तेजी से चलेगा दिमाग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 04:41 PM (IST)

बच्चे के जन्म के पहले 3 साल दिमागी विकास में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान बच्चा बोलना, सोचना, प्रतिक्रिया करना और समस्याओं को हल करना सिखता है। इसलिए बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी है उसका खाना पोषक तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर हो। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बच्चे के बेहतर दिमागी विकास के लिए 10 सुपर फूड के बारे में बताते हैं।

ग्रीक योगर्ट

बच्चे के दिमागी विकास के लिए ग्रीक योगर्ट बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग की कोशिकाओं का बेहतर विकास करता है। ऐसे में बच्चे की एकाग्रता व स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है।

रंगीन सब्जियां

बच्चे के बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उसकी डेली डाइट में रंगीन सब्जियां शामिल करें। ये पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से दिमाग की कोशिकाएं स्वस्थ रहती है। इसलिए बच्चे की डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, नींबू, बीन्स, शकरकंद आदि शामिल करें।

PunjabKesari

ब्रोकली

दिमाग के बेहतर विकास के लिए ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण दिमागी विकास में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।

एवोकाडो

दिमाग की सेहत के लिए एवोकाडो बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें अनसैचुरेटिड फैट अधिक होता है, जो दिमाग में खून का प्रवाह बेहतर करता है। ऐसे में बच्चे की स्मरण शक्ति तेज होती है। इसके साथ इसमें ओलिक एसिड, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन अधिक होता है। इसके सेवन से बच्चे का हाई ब्लड प्रेशर से बचाव रहता है।

PunjabKesari

अंडा

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, हैल्दी फैट्स व अन्य जरूरी तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसमें मौजूद कोलीन स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे के दिमागी विकास के लिए उसे नाश्ते में अंडा खिलाना बेस्ट ऑप्शन है।

ऑयली फिश

ऑयली फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड कोशिका के निर्माण में मुख्य भूमिका अदा करता है। इससे बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए आप उन्हें हफ्ते में एक बार सैल्मन, मैकेरल, टूना, ट्राउट, सार्डिन और हेरिंग जैसी मछलियों जरूर खिलाएं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन करने से एकाग्रता शक्ति में सुधार आता है। इसमें मौजूद फोलेज दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति देता है। इसके साथ इसमें इसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह धीरे-धीरे खून प्रवाह में ग्लूकोज छोड़ता है। इसके कारण बच्चा दिन भर अलर्ट रहता है।

ओट्स

एक रिसर्च के अनुसार, जो बच्चे नाश्ते में ओट्स खाते हैं, उनका दिमागी विकास तेजी से होता है। इसमें विटामिन ई, जिंक, फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

जामुन

जामुन मानसून में खाया जाने वाला एक फल है। इसमें  विटामिन सी, अन्य पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बच्चों में याददाश्त में सुधार आता है। साथ ही तनाव कम होने में मदद मिलती है।

सूखे मेवे

बादाम, किशमिश, अखरोट, मूंगफली आदि सूखे मेवे दिमाग के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन ई, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से दिमाग का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। वहीं इनमें मौजूद जिंक स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static