कितना भी कम होगा Vitamin B12 दोगुनी तेजी से होगा पूरा, रूटीन में खा लें ये दाल

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 04:48 PM (IST)

नारी डेस्क : शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन्स बहुत जरूरत रहते हैं। बाकी विटामिन्स की तरह बी12 का भी बॉडी में बहुत काम रहता है जो मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम के सही कामकाज के साथ-साथ खून बनाने में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी होगी तो इसका असर आपके दिमाग पर भी होगा। इसकी कमी होने पर डॉक्टर आपको सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन कुछ नेचुरल आहार भी विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसका बेस्ट सोर्स हैं मूंग दाल। मूंग दाल न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होती है, बल्कि यह आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर विटामिन B12 के उत्पादन में मदद करती है। आइए जानते हैं कैसे मूंग दाल का सही सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

PunjabKesari

विटामिन B12 की कमी और मूंग दाल का सेवन

विटामिन B12 की कमी से शरीर में थकान- कमजोरी, याददाश्त में कमजोरी और अन्य कई परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन B12 हमारे शरीर में खुद से नहीं बनता, इसलिए हमें इसे अपनी रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीजों से लेना पड़ता है। ज्यादातर यह विटामिन मांसाहारी चीजों में मिलता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को इसकी कमी का खतरा ज्यादा रहता है। आप विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का भी सहारा ले सकते हैं, लेकिन इसके अलावा हमारे किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें भी इस कमी को पूरा करने में मदद करती हैं।

विटामिन B12 क्यों ज़रूरी है?

विटामिन B12 हमारे डीएनए (DNA) बनाने और शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा देने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से शरीर में एनीमिया (खून की कमी), कमजोरी, याददाश्त में दिक्कत, और तंत्रिका तंत्र की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे शरीर में पर्याप्त मात्रा में होना बहुत ज़रूरी है।

विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?

सप्लीमेंट्स: अगर डॉक्टर की सलाह हो तो सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

आहार में बदलाव: मांसाहारी भोजन के अलावा शाकाहारी भी कुछ खास चीजें जैसे मूंग दाल, दही, पनीर, और फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके मदद कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल सुधार: नियमित व्यायाम और स्वस्थ खान-पान से भी विटामिन का बेहतर अवशोषण होता है।

PunjabKesari

मूंग दाल का सही सेवन कैसे करें?

मूंग दाल को सही तरीके से खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आप इसे इस तरह से भी खा सकते हैं। रात को सोने से पहले एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह दाल अच्छी तरह भीग जाएगी। इस भीगे हुए पानी को छानकर पीना चाहिए क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व और विटामिन B12 बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। मूंग दाल को हल्का और ठीक से पका कर खाएं ताकि इसके पोषक तत्व खराब न हों और पूरी मात्रा में पोषक मिल सकें। मूंग दाल को दही या छाछ के साथ खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो विटामिन B12 के स्तर को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा आप मूंग दाल का चिल्ला और स्प्राउट भी खा सकते हैं।

विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स के अलावा मूंग दाल जैसे प्राकृतिक स्रोतों का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। मूंग दाल न केवल प्रोटीन और आयरन से भरपूर है, बल्कि सही तरीके से सेवन करने पर यह आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी को भी दूर करने में मदद कर सकती है। इसलिए मूंग दाल को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। अगर आप मूंग दाल का सेवन नहीं कर पाते तो डाइट में दूध-पनीर, दही, अंडे, टोफू, बादाम आदि का सेवन उचित मात्रा में करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static