ऑलिव ऑयल क्यों हुआ इतना महंगा? Liquid Gold की चोरी के भी बढ़े मामले

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 01:21 PM (IST)

गुणों से भरपूर जैतून के तेल की दुनिया भर में बेहद डिमांड है। इस तेल का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर बेहद सम्मान है, तभी इसे तरल सोना (Liquid Gold) भी माना जाता है। इन दिनों इस तेल की कमी के चलते इसके दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इसने उद्योग को संकट की स्थिति में धकेल दिया है। 

PunjabKesari
जैतून के तेल के हैं कई फायदे

जैतून के तेल में विटामिन-ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह दिल की बीमारियों से बचाने में तो बेहद कारगर है ही साथ में  शुगर को भी कंट्रोल करने में मुख्य भूमिका निभाता है। त्वचा में निखार लाने तक के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जैतून के तेल की बढ़ती डिमांड के चलते इसकी कीमत आसमान छू रही है, जिसके कारण उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।

PunjabKesari

तेल के कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी 

बाजार अनुसंधान समूह मिनटेक के एक विश्लेषक काइल हॉलैंड ने कहा कि हाल के वर्षों में जलवायु-प्रेरित चरम मौसम ने दक्षिणी यूरोप में विशेष रूप से स्पेन, इटली और ग्रीस जैसे भूमध्यसागरीय देशों में जैतून के तेल के उत्पादन को "काफी प्रभावित" किया है। जनवरी में जैतून के तेल की कीमतें 9.2 यूरो के अभूतपूर्व शिखर पर पहुंचने के बाद गिरावट का रुख बढ़ गया है। विश्लेषकों का कहना है कि जैतून के तेल के घटते भंडार के कारण आने वाले महीनों में कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की संभावना बनी रहेगी। 

PunjabKesari
 जैतून के तेल की हो रही है चोरी

बताया जा रहा है कि हाल की कीमत में जो उतार-चढ़ाव देखने को मिला वह 20 से अधिक वर्षों में कभी नहीं देखा  गया। बताया जा रहा है कि जैतून के तेल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। पिछले साल अगस्त में, कॉर्डोबा क्षेत्र में स्पेन की एक तेल मिल से लगभग 50,000 लीटर अतिरिक्त जैतून का तेल चोरी हो गया था। चुराए गए जैतून के तेल की कीमत उस समय 420,000 यूरो से अधिक होने का अनुमान लगाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static