काजल की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है 1 बाउल सलाद, जानिए इसके फायदे

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 03:08 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। काजल ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। काजल की फैन फॉलोविंग सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है बल्कि तमिल व तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने नहीं हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनकी खूबसूरती का राज आखिर क्या है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए काजल अग्रवाल किन चीजों का सेवन करती है।

सलाद है काजल का ब्यूटी सीक्रेट

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताय था कि वो हैल्दी डाइट के साथ सलाद खाना खूब पसंद करती हैं।  रोजाना खाने से पहले वो 1 बाउल में खीरा, मूली, गाजर, पनीर और चीज डालकर खाती हैं। ये सलाद उन्हें अच्छा भी लगता है और उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

PunjabKesari

फिटनेस को लेकर रहती है सजग

अच्‍छी फूड हैबिट के साथ काजल स्ट्रिक्ट एक्सरसाइज रूटीन फोलो भी करती हैं। वह हफ्ते में 3 दिन वेट लिफ्टिंग और बाकी 3 दिन योगा करती हैं। उन्हे स्विमिंग का भी शौक है। इसके अलावा काजल आर्थो पिलाटे क्लासेज भी जाती हैं।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं सलाद खाने से क्या-क्या फायद मिलते हैं...

1. इससे ना सिर्फ त्वचा को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि इससे स्किन भी डिटॉक्स होती है।
2. सलाद में गाजर, चुकंदर जैसी चीजें खाने से त्वचा स्वस्थ व बेदाग होती है। साथ ही इससे स्किन में निखार भी आती है।
3. सीजन फल व सब्जियों का सलाद खाने से दाग-धब्बे, मुहांसे व पिंपल्स जैसी परेशानियां दूर होती है।
4. सलाद खाना बालों के लिए भी फायदेमंद है। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, जिससे वो हैल्दी, शाइनी व मजबूत होते हैं।
5. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो सलाद का सेवन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सुबह या शाम को सलाद का सेवन वजन घटाने में काफी फायदेमंद है।
6. इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
7. इसका सेवन ब्लड सर्कुलेशन भी सही रखता है, जिससे नस ब्लॉकेस, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
8. सलाद का रोजाना सेवन करने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ता है, जिससे आप बढ़ती उम्र की समस्याएं जैसे झुर्रियां, झाइयां आदि से बचे रहते हैं। साथ ही सलाद त्वचा में पुरानी कोशिकाओं की मुरम्मत भी करता है, जिससे आप इन समस्याओं से बचे रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static