पीरियड्स में गैस की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजात
punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 05:20 PM (IST)
पेरेंटिंगः पीरियड्स का समय हर महिला के लिए काफी मुश्किल होता हैं। इन दिनों महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि पेट में गैस की समस्या। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई लड़कियां दवाइयों का भी सेवन करती हैं जो उन्हें फायदे की जगह हानि पहुंचाती हैं। जी हां, बिल्कुल पीरियड्स के इन दिनों में अगर दवाइयों से जितना दूर रहा जाए उतना ही बेहतर है। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू टिप्स लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप गैस की समस्या से निजात पा सकती हैं और इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं है।
1. हर्बल चीजे खाएं
पीरियड्स के दिनों में ज्यादा से ज्यादा हर्बल चीजों का सेवन करें। जैसे- लौंग, सौंफ, इलायची, चक्र फूल आदि। इनका सेवन करने सेेे गैस की समस्या दूर हो जाती है।
2. गुड़
गुड़ के सेवन से भी आप गैस की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। खाना खाने के बाद हमेशा 25 ग्राम गुड़ का सेवन जरूर करें।
3. शहद
एक गिलास पानी में 10-12 ग्राम पुदीने की पत्तियों का रस और 10 ग्राम शहद डालें। अब इन दोनों को पानी में अच्छी तरह मिला लें। मिलाने के बाद रोजाना इसका सेवन करें।
4. खूब पानी पिएं
एक दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। पानी पीने से पेट की खाली जगहें भर जाती हैं जिससे कि बाद में गैस की समस्या पैदा नही होती।
5. खाना खाने के बाद टहले
खाना खाने के बाद हल्की वॉक करने जरुर जाएं। एक तो इससे खाना अच्छी तरह पच जाता है और दूसरा इससे गैस की कोई समस्या भी नहीं होती।