Covid-19: ब्रिटिश सरकार ने 9 दिनों में बनाया हॉस्पिटल, प्रिन्स ने वीडियो के जरिए किया उद्घाटन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 10:50 PM (IST)

पूरा विश्व आज कोरोना वायरस की लड़ाई अपने स्तर पर लड़ रहा है। ब्रिटिश सरकार भी इस खतरनाक वायरस का ख़ात्मा करने के लिए भरसक प्रयासों में लगी है। महज 9 दिनों के भीतर ब्रिटिश सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल हॉस्पिटल तैयार कर लिया है, जिसका नाम NHS नाइटिंगेल हॉस्पिटल रखा गया है। नाइटिंगेल, वो किरण जो इस अंधकार के समय में रोशनी का काम करेगी। बता दें कि प्रिंस चार्ल्स ने शुक्रवार को कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए पूर्वी लंदन में 4 हजार बिस्तरों वाले इस अस्पताल का वर्चूअल यानी वीडियो लिंक के ज़रिए उद्घाटन किया। 

PunjabKesari

प्रिंस चार्ल्स ने कहा, ‘‘यह निस्संदेह काम की एक शानदार और लगभग अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमने सुना है कि केवल नौ दिन में इतनी तीव्र गति और कौशल के साथ इस अस्पताल का निर्माण किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उदाहरण है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है और हम मानव इच्छा और अपनी प्रतिभा से इसे कैसे हासिल कर सकते हैं।’’ 

PunjabKesari

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। 71 साल के प्रिंस चार्ल्स टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static