नई नवेली दुल्हन परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए चुनें सिल्क कुर्ता विद दुपट्टा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 08:37 AM (IST)
जब इंडियन वियर की बात आती है, तो दुपट्टे के साथ सिल्क कुर्ता सेट पहली पसंद बन जाती है। ये फेस्टिव लुक और आरामदायक महसूस करने के बीच एक अच्छा तालमेल बिठाते हैं। अगर आप एक फैशन एंथुज़ियास्ट हैं और कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो एलिगेंट, ट्रेडिशनल और फोटो-फ्रेंडली हो, तो सिल्क कुर्ता सेट विद दुपट्टा परफेक्ट चॉइस है। आइए जानते हैं वेडिंग-रेडी सिल्क कुर्ते को स्टाइल करने का तरीका।

बनारसी सिल्क
शादी के लिए सबसे क्लासिक और रॉयल ऑप्शन है बनारसी सिल्क। इसमें गोल्ड/सिल्वर ज़री वर्क और ट्रेडिशनल मोटिफ होते हैं। यह शादी और रिसेप्शन के लिए बेस्ट हैं। इसमं मैरून, रेड, रॉयल ब्लू, एमरल्ड ग्रीन काफी जचते हैं।

कांचीपुरम सिल्क
हेवी, रिच और ब्राइडल लुक के लिए कांचीपुरम सिल्क काफी परफेक्ट है। इसमेंबॉर्डर और पल्लू काफी डिटेल्ड होते हैं। नई नवेली दुल्हन ट्रेडिशनल रेड, गोल्डन, ऑरेंज कलर चुन सकते हैं।

चंदेरी सिल्क
हल्का, सॉफ्ट और एलिगेंट चंदेरी सिल्क डे फंक्शन के लिए शानदार चॉइस है। मेहंदी या हल्दी के फंक्शन के लिए पेस्टल, पीच, मिंट ग्रीन शानदार लगेंगे।

टसर सिल्क
मिनिमल लेकिन क्लासी स्टाइल पसंद करने वालों के लिए टसर सिल्क से बढ़कर कुछ नहीं है। रॉयल लुक पाने के लिए इसमें बेज, कॉपर, ऑलिव कलर पहनें।

ऑर्गेंजा सिल्क
ऑर्गेंजा सिल्क हल्की, ट्रेंडी और फ्लोई लुक देती है यह आजकल काफी फैशन में भी है। रिसेप्शन या कॉकटेल के लिए ये बेस्ट है। इसमें पेस्टल और सॉफ्ट टोन ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

आर्ट सिल्क
अगर बजट में रिच लुक चाहिए तो आर्ट सिल्क अच्छा विकल्प है।छोटे फंक्शन के लिए कोई भी ब्राइट शेड चुनें। हैवी आउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी रखें और फिटिंग पर खास ध्यान दें
दुपट्टा कैरी करने का तरीका
हैवी जरी बॉर्डर वाला दुपट्टा रॉयल टच देता है। ऑर्गेंजा दुपट्टा सिल्क कुर्ते के साथ बहुत ट्रेंड में है। कंट्रास्ट दुपट्टा पहनकर आप लुक को ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं। सिल्क कुर्ता सेट का असली जादू उसकी सादगी और शाइन में है। सही फिटिंग और सही दुपट्टा स्टाइल आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है।

