कभी सांप तो गमलों को लेकर बुरे फंसे एल्विश यादव, लंबी है उनकी कंट्रोवर्सीज की लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 10:26 AM (IST)

नारी डेस्क: एल्विश यादव और विवाद इन दोनों का नाता बेहद गहरा और पुराना है। वैसे तो वह शुरु से ही विवादों में रहे हैं, लेकिन  बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता बनने के बाद उनके और भी ज्यादा चर्चे होने लगे। वैसे तो विवादों ने  एल्विश यादव की इमेज को कई बार नेगेटिव किया है, लेकिन विवाद + एग्रेसिव पर्सनैलिटी + देसी अंदाज ने उन्हें यंग फैंस का हीरो भी बना रखा है। चलिए आज करते हैं उनके विवादों से जुड़ी बातें। 

PunjabKesari
सांप और ज़हरीली शराब केस

 2023 में एल्विश पर आरोप लगा कि उन्होंने एक पार्टी में सांप और ज़हरीली शराब की व्यवस्था करवाई थी। इस मामले में उनका नाम वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत विवादों में आया। हालांकि बाद में जांच में उन्हें क्लीन चिट मिली, लेकिन यह मामला काफी सुर्खियों में रहा।


अभिषेक मल्हान से झगड़ा

 बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश और फुकरा इंसान के बीच कई बार तीखी बहस हुई। दोनों की फैन फॉलोइंग ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल किया। शो के दौरान उनकी ये दुश्मनी ट्रेंडिंग कंट्रोवर्सी  बन गई थी।


गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल

 बिग बॉस  के शो में एल्विश कई बार अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल करते नजर आए। उनकी भाषा को लेकर दर्शकों और सेलिब्रिटीज़ ने आलोचना भी की। हालांकि, यही एग्रेसिव नेचर उनके फैंस को पसंद भी आया।

PunjabKesari
अरमान मलिक व्लॉग विवाद

एल्विश ने मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक पर निशाना साधते हुए कुछ बयान दिए थे। एल्विश ने एक वीडियो में बताया था कि अरमान मलिक को मैंने रोस्ट किया था, बाद में अरमान ने मुझे वॉइस नोट भेजकर अपना रिएक्शन दिया था।  इससे दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गया था।


वैष्णो देवी  भवन में हमला

वहीं एक बार एल्विश यादव और निर्माता राघव शर्मा को वैष्णो देवी भवन में भीड़ द्वारा घेर लिया गया था। एल्विश तो भाग गया लेकिन राघव को पकड़कर घसीटा गया। कथित तौर पर यह हमला एल्विश और राघव द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के साथ तस्वीर लेने के अनुरोध को अस्वीकार करने के बाद हुआ था। बाद में एल्विश ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमले की खबरों को "फर्जी" बताया।


गमला चोरी का आरोप

 एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गुरुग्राम में हुए जी-20 सम्मेलन के बाद एक शख्स को गमले चोरी करते हुए पकड़ा गया। वो जिस कार में गमले चोरी करके रख रहा था, वो एल्विश यादव की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static