सोना- चांदी ने आम जनता को किया Confuse, कभी सस्ता तो कभी हो रहा महंगा
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:55 PM (IST)
नारी डेस्क: पिछले कुछ समय से मार्कीट का जो हाल है उससे आम आदमी बेहद परेशान है। ग्राहक समझ ही नीं पा रहे हैं कि सोना- चांदी की कब खरीरदारी करें। एक दिन की राहत के बाद सोना-चांदी ने फिर लंबी छलांग लगा दी। चांदी की कीमतों में शुक्रवार को 8,540 रुपये का तेज उछाल आया और यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन
इससे हाल के सत्र में आई भारी गिरावट के बाद मूल्य खरीद से सात सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 8,540 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई तीव्र गिरावट के बाद निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने से यह उछाल आया है।
यह भी पढ़ें: जाने- माने Astrologer की अपनी ही बिगड़ गई 'कुंडली'
वहीं सोने का भाव भी 3150 रुपये चढ़ गया है। एमसीएक्स पर आज गोल्ड का रेट 148104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और चांदी 239102 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1.99% बढ़कर 4,679 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया, जबकि चांदी 4.01% बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस रही। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दिल्ली में दिल्ली में 15,042 रुपये पर है. इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 13,789 रुपये है।

