दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में छाई रही 'The Kashmir Files', रणबीर-आलिया बने बेस्ट एक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 05:11 PM (IST)

2022 में आई 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी मूवी ने दादा साहेब फाल्क इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बड़ी जीत हासिल की है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवती जैसे मंझे कलाकरों से सजी मूवी ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ये गुडन्यूज शेयर की है।

 

द कश्मीर फाइल्स बनीं बेस्ट फिल्म

विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो को शेयर किया है। इस पुरस्कार को उन्हें आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को बधाई मिल रही है। 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म पर काफी बावल भी हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इस प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी थी।इसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी है।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फिल्म फेस्टिवल 2023 में द कश्मीर फाइल्स के अलावा और किसका डंका बजा चलिए जानते हैं। देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

आरआरआर- फिल्म ऑफ द ईयर
द कश्मीर फाइल्स- बेस्ट फिल्म
आलिया भट्ट- बेस्ट एक्ट्रेस ( गंगूबाई काठियावाड़ी)
रणबीर कपूर- बेस्ट एक्टर ( ब्रह्मास्त्र पार्ट 1)
वरुण धवन- बेस्ट एक्टर क्रिटक्स (भेड़िया)
ऋषभ शेट्टी- बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर (कांतरा)
अनपुम खेर- मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ( द कश्मीर फाइल्स)
रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस- बेस्ट वेब सीरीज
अनुपमा- टीवी सीरीज ऑफ द इयर
तेजस्वी प्रकाश- बेस्ट टीवी एक्ट्रेस (नागिन 6)
जैन इमाम- बेस्ट टीवी एक्टर ( फना- इश्क में मरजावां)

रेखा ने लूटी लाइमलाइट

लेजेंडरी और एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे इन विनर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस सेलेब्स को ढेर सारी मुबारकबाद दे रहे हैं। आलिया ने पति रणबीर कपूर के बिहाफ पर अवॉर्ड लिया था। स्टेज पर आलिया और रेखा की शानदार बॉन्डिंग नजर आई। सफेद साड़ी में आलिया स्टनिंग लगीं, वहीं रेखा तो हैं ही सदाबहार ब्यूटी, उन्होनें सारी लाइमलाइट लूट ली।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

Recommended News

static