काशी की भव्य देव दीपवाली, 10 लाख दीयों की रौशनी से जगमगाएगी शिव की नगरी

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 12:19 PM (IST)

काशी में इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण की वजह से देव दीपावली 7 नवंबर को ही मनाई जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है। बाबा विश्वनाथ का धाम 80 लाख रुपये के फूलों से सजेगा। विशाखापट्टनम के कारीगर बिना कोई पैसे लिए ही बाबा के धाम को सजाएंगे। वैसे इस बार देव दीपवाली को लेकर इस लिए भी उत्साह है क्योंकि कोविड से पूरी तरह से छूट के साथ दीपवाली मनाई जा रही है।  

देव दीपावली के पीछे यह है धर्मिक आस्था

ऐसे माना जाता है की देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु निंद से जागते हैं, इसके बाद महादेव की नगरी काशी में वे समस्त आकाशीय देवताओं के साथ दीपावली का पर्व मनाने आते हैं। इस पर्व को मनाने के लिए देवतागण काशी के पावन गंगा घाटों पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। देव दीपावली का वर्णन शिव पुराण में मिलता है, जब कार्तिक मास में त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध भगवान विष्णु ने इसी दिन किया था। इसके बाद देवताओं ने दीपावली मनाई थी। देव दीपावली के अवसर पर सुबह से ही काशी के घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। मान्यता ये भी है कि कार्तिक मास के इस दिन दीप दान करने से पूर्वजों को तो मुक्ति मिलती है और साथ में दीपदान करने वाले श्रद्धालु को भी मोक्ष का मार्ग मिलता है।

PunjabKesari

10 लाख दीयों की रौशनी से जगमग करेगा काशी

साल दर साल काशी में देव दीपवाली का भव्य प्रदर्शन होता है। इस मौके लाखों दीपों की माला पहने हुए माँ गंगा का शृंगार होता है तो ऐसा लगता है मानो आसमान के सितारे जमीन पर उतर आए हैं। ये नजारा आज काशी में देखने को मिलेगा, जब देवाधिदेव महादेव की नगरी में आकाश के देवता अपनी दीपावली मनाने आएंगे। इस अलौकिक देव दीपावली को साल दर साल भव्य से भव्यतम रूप प्रदान कर रही योगी सरकार इस बार वाराणसी में गंगा के दोनों तटों को कुल 10 लाख दीयों की रोशनी से जगमग करेगी। इसके अलावा काशी के घाटों पर आज अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलगी। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

PunjabKesari

 होटल, गेस्ट हाउस की हो चुकी है प्री बुकिंग

काशी के घाटों की इस नयनाभिराम छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक खींचे चले आते है। कुंड, तालाब व जलाशयों पर भी आज शाम दीप जलाए जाते हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद काशी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद हुई है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजरा, बोट व क्रूज़ की पहले से ही प्री बुकिंग हो चुकी है। योगी सरकार चेत सिंह घाट पर पहली बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित करा रही है। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। वही गंगा की गोद में शिव भजनों का लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो होगा। पर्यटक ग्रीन पटाखों का भी आनंद ले सकेंगे।

PunjabKesari

आपको बता दैं की देव दीपवाली के मौके पर वर्षों से चली आ रही ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के माध्यम से मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मां गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाहन किया जाएगा कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static