खाना बनाते- बनाते लड़की ने गाया बेहद सुरीला गाना , लोग बोले- किचन छोड़ो बॉलीवुड में जाओ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 04:21 PM (IST)

इस चिलचिलाती गर्मी में खाना बनाना कोई आसान काम नहीं है। जहां एक तरफ महिलाएं किचन में उमस भरी गर्मी से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक लड़की गाना गाते- गाते खाना बनाती है। उनकी मिठी आवाज को सुनकर लोग उन्हे बॉलीवुड में जाने की सलाह दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalini Dubey (@theshalinidubey)

 

रसोई में प्याज काटते हुए गाना गाती इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की किचन में पसूरी गाना गा रही है। वैसे तो प्याज काटने से लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन ये लड़की गुनगुना में इतनी व्यस्त है कि उसे कुछ महसूस ही नहीं हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalini Dubey (@theshalinidubey)


 पसूरी गाने को पाकिस्तानी कलाकार अली सेठी और शे गिल ने गाया है, जो आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब इस लड़की ने जिस मधुर आवाज में ये गाना गाया है वह काबीले तारीफ है। लोग तो उसकी आवाज के फैन हो गए हैं और उसे बॉलीवुड में जाने की भी सलाह दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalini Dubey (@theshalinidubey)

लड़की का नाम शालिनी पांडे हैं, उसे किचन में गाना गाते हुए काम करना बेहद पसंद है। उसने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- गाना गाने के लिए मेरी फेवरेट जगह। शालिनी दुबे झारखंड की रहने वाली है और उसे किचन में खाना बनाना टफ नहीं लगता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static