Bappi Lahiri के लिए परिवार ने रखी Prayer Meeting, 23 फरवरी को होगी दिग्गज सिंगर की प्रार्थना सभा

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 01:26 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी दा का 15 फरवरी को निधन हो गया था। इस दुखभरी खबर को सुनकर पूरी बॉलीवुड इंड्रेस्टी में मातम सा छा गया। अब दिवंगत बप्पी लहरी का परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाला है। इसके साथ ही परिवार वालों ने सभी को उनके दुखों को बांटने के लिए उनके साथ जुड़ने की प्रार्थना की है।

PunjabKesari

ऑफिशयली नोट के जरिए दी जानकारी

बता दें, बप्पी दा के लिए रखी प्रार्थना सभा की जानकारी उनके परिवार ने ऑफिशयली नोट के जरिए दी है। इस पर उन्होंने लिखा है कि, गहरे दुख और शोक के साथ हम आपके साथ यह बात शेयर कर रहे हैं कि 15 फरवरी 2022 को हमारे प्यारे बप्पी लहरी जी इस दुनिया को अलविदा कहके स्वर्ग सिधार गए। उनके लिए बुधवार 23 फरवरी 2022 को प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। प्रार्थना सभा 5 बजे से 7 बजे तक इस्कॉन- जुहू, हरे कृष्णा लैंड, श्री मुक्तेश्वर देवालय रोड, मार्ग, साईनाथ नगर, MHADA कॉलोनी, जुहू, मुंबई में रखी गई है। कृपया हमारे दुखों को साझा करने के लिए आप सब हमारे साथ जरूर जुड़ें। इसके साथ ही दिवंगत पवित्र आत्मा के लिए प्रार्थना करें। दुख में, लहरी परिवार।'

PunjabKesari

पिछले साथ कोरोना की चपेट में आए थे बप्पी दा

बता दें, बीते वर्ष बप्पी लहरी जी कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। उसके बाद उनकी तबीयत सही तरीके से ठीक न हो पाई। वहीं सेहत खराब होने पर बीते 1 महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डिस्चार्ज होने के एक दिन बाद ही घर पर डिनर के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिवार द्वारा अस्पताल ले जाने और काफी कोशिशें करने के बावजूद भी उन्हें बचाया ना गया।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static