भारत ही नहीं बाकी देशों का Wedding Outfits भी है कमाल का, पांरपरिक लिबास पर डालें एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 01:29 PM (IST)

शादी का नाम सुनते ही जो चेहरा सबसे पहले आंखों के सामने आता है वह है दुल्हन का, क्याेंकि वह अपने ब्राइडल लुक्स से लोगों को प्रेरित करती हैं। हर दुल्हन का ख्वाब भी यही होता है कि शादी के दिन वह ऐसी दिखे कि देखने वाले बस उन्हें ही देखते रह जाएं। तभी तो वह अपने ब्राइडल लुक में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के अलग-अलग देशों में दुल्हनों के  सजने सवरने का तरीका बेहद खास और अनोखा होता है। आज हम आपको भारतीय दुल्हनों से हटकर दुनिया भर के देशों की दुल्हनों के वेडिंग आउट फिट दिखाने जा रहे हैं जो शायद पहले आपने नहीं देखें होंगे। 

PunjabKesari
रोमानिया की दुल्हन

रोमानिया की परंपरा के अनुसार वहां की दुल्हनें उन से बने आउटफिट पहनती हैं। उन्हें घेरदार फ्रॉक पहनाई और गले में रंग बिरंगे मोतियों से बनी मालाएं पहनाई जाती हैं। वेडिंग ड्रेस के साथ वह लंबी लेंथ के साथ बूट्स भी पहनती हैं। उनकी ज्वेलरी का साइज भी बेहद बड़ा होता है। 

PunjabKesari
इंडोनेशिया की दुल्हन  

इस देश में कई तरह के धर्मों के लोग रहते हैं, जिस वजह इनके पहनावे भी काफी अलग-अलग हैं। यहां  दुल्हन अपनी शादी के दिन पारंपरिक रेड ड्रेस का गाउन पहनती है,ट्रेडिशनल आउटफिट में क्राउन भी दिया होता है, जिसे महिला और पुरुष दोनों ही पहनते हैं। इंडोनेशिया में दुल्हा और दुल्हन की पोशाक लगभग एक जैसी होती है। 

PunjabKesari
चीन की दुल्हन

भारत की तरह चाइना में भी दुल्हन रेड कलर की ड्रैस पहनती है। यहां शादी के दिन  ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर पहनना अशुभ माना जाता है। शादी में पारंपरिक गाउन के साथ मैचिंग ज्वैलरी और सिर पर चमकदार मुकुट पहनना जरूरी है। इस देश में भी दुल्हा दुल्हन को एक जैसे कपड़े पहनाएं जाते हैं। 

PunjabKesari

जापान की दुल्हन

जापान में दुल्हन की ट्रेडिशनल ड्रेस है किमोनो। जापानी दुल्हन के पारंपरिक किमोनो में लॉन्ग स्लीव्स और फ्यरिसो का होना जरूरी माना जाता था। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मॉर्डन किमोनो किसी फ्लोरल प्रिंट वन-पीस की तरह दिखते हैं। किमोनो को साथ व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल हैट दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।

PunjabKesari
कोरिया की दुल्हन

 
कोरियन ब्राइड शादी वाले दिन व्हाइट गाउन पहनती है। गाउन देखने में काफी सिंपल होता हैं। इसके साथ शार्ट जैकेट वियर की जाती है, जिसकी बाजू काफी लंबी होती है। 

PunjabKesari
मोरक्को की दुल्हन 

बताया जाता है कि यहां की महिलाएं अपनी शादी के दिन 7 बार कपड़े बदलती है। इन्हीं में से एक है रेड गाउन। शादी के दौरान ब्राइड कॉफ्तान पहनती है जोकि सिल्क, सॉटिन जैसे अलग-अलग फैब्रिक से बना होता है।

PunjabKesari

नाइजीरिया की दुल्हन


यहां  दुल्हा और दुल्हन को पारंपारिक पोशक पहन कर शादी में शामिल होना होता है। नाइजीरिया की दुल्हन अपनी शादी में नारंगी रंग का गाउन पहनती है, इसके साथ ही उसे सिर पर एक लॉन्ग हेट होता है और चेहरा जालीदार घुंघट से ढका रहता है।

PunjabKesari
कजाकिस्तान की दुल्हन

यहां की दुल्हनें शौकेल नाम का ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती हैं। उनका लुक सफेद रंग के जोड़े में थोड़ा बहुत क्रिश्चियन दुल्हन से मेल खाता है। इस आउटफिट की खास बात इसकी कैप में होती है, जो देखने में किसी बर्थडे कैप के आकार की लगती है।  इस ड्रेस को लड़की की शादी के सालों पहले से ही डिजाइन करना शुरू कर दिया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static