आने वाले 27 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, चमक जाएगा भाग्य

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 01:02 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, 16 दिसंबर को भगवान सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वे इस राशि में 14 जनवरी तक विराजमान रहेंगे। भगवान सूर्य को आत्मा, पिता,  समाज में मान- सम्मान, सफलता, प्रगति, सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य देव की असीम कृपा कि लोगों पर बरसेगी...

मेष राशि

इस राशि वालों के लिए हर समय बेहद शुभ रहने वाला हैं। इस दौरान इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दुश्मनों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में मजबूती व खुशहाली बनी रहेगी। हम यूं भी कह सकते हैं कि यह समय मेष राशि के लोगों को आर्थिक, सामाजिक व वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा।

PunjabKesari

मिथुन राशि

इन राशि के लोगों को इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता व मजबूती आ सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाहा फल मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में मिठास आने से दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। इसके साथ ही धन संबंधी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबतू होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आने वाले 27 दिन बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान इन लोगों की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती हैं। अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ज्योतषशास्त्र अनुसार, लेन- देन के लिए यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता हैं।

PunjabKesari

सिंह राशि

ज्योतिशास्त्र अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके हर कार्य व क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। धन आगमन के कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान व पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप आर्थिक पक्ष से मजबूत हो सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद ही शुभ माना जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static