अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुई महिला, ताबूत में हलचल देख सभी डर के मारे भागे
punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 03:31 PM (IST)
नारी डेस्क: थाईलैंड में 65 वर्षीय एक महिला ने अपने ही अंतिम संस्कार के दौरान सबको चौंका दिया। वह मृत समझी जा रही थी, लेकिन अंतिम संस्कार से ठीक पहले अपने ताबूत के अंदर हिलने-डुलने और खटखटाने लगी। यह घटना मंदिर के कर्मचारियों और परिवार के लिए किसी डरावने अनुभव से कम नहीं थी।
ताबूत में खटखटाहट देखकर लोग हुए सदमे में
महिला की मृतप्राय स्थिति में ताबूत रखे जाने के बाद मंदिर के स्टाफ को अंदर से हल्की खटखटाहट सुनाई दी। जैसे ही उन्होंने ताबूत खोला, देखा कि महिला की आंखें खुली हुई थीं और वह ताबूत की दीवार पर हाथ मार रही थी। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग डर गए और कुछ तो तुरंत वहां से भाग भी गए।
अन्त्येष्टिका लागि मन्दिर पुर्याइएकी महिला कफिनभित्रै हलचल गरेपछि...https://t.co/TPUDI4zOi5
— Kantipur (@ekantipur_com) November 25, 2025
दो दिन पहले हुई थी मौत की गलत पहचान
महिला के भाई ने बताया कि वह पिछले दो साल से बीमार बिस्तर पर थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और दो दिन पहले उसने सांस लेना बंद कर दिया। भाई को लगा कि वह मर चुकी है। अंगदान की इच्छा के चलते उसे बैंकॉक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डेथ सर्टिफिकेट न होने के कारण अस्पताल ने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को मुफ्त अंतिम संस्कार सेवा देने वाले मंदिर ले जाया गया, जहां यह चौंकाने वाली घटना घटी।
अस्पताल में भर्ती और इलाज
ताबूत खोलने के बाद मंदिर के स्टाफ ने महिला की जांच की और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मंदिर प्रशासन ने महिला के मेडिकल खर्च उठाने का जिम्मा लिया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और वह जिंदा हैं।
अन्त्येष्टिका लागि मन्दिर पुर्याइएकी महिला कफिनभित्रै हलचल गरेपछि...https://t.co/TPUDI4zOi5
— Kantipur (@ekantipur_com) November 25, 2025
ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं
साल 2020 में चीन में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मृत समझकर जिंदा दफना दिया था। तीन दिन बाद उसे जमीन के अंदर से बाहर निकाला गया। मां कमजोर थी, लेकिन मदद के लिए पुकार रही थी। इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था।

