शादी के बाद पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं थाइलैंड की ये 5 जगहें

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 01:44 PM (IST)

प्राकृतिक सुंदरता और बीचों से भरा यह शहर यात्रियों द्वारा काफी लोकप्रिय हैं। बौद्ध धर्म से प्रचलित यह शहर मंदिरों के साथ अपने खाने, थाई-मसाज, बोटिंग, अंडर-ड्राईविंग आदि चीजों से खूब जाना जाता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो हनीमून पर घूमने जाने के लिए थाइलैंड एक बेस्ट ऑप्शन है। आइए डालते हैं नजर यहां की कुछ खूबसूरत जगहों पर...

फुकेट

प्राकृतिक सुंदरता से भरा यह शहर अपने आर्कषण से सबको अपनी ओर खींचता है।  नेपाली और थाई लोगों से भरा यह शहर अपने मंदिर, बाजार और चीनी-पुर्तगाली सभ्यता का अलग ही मेल यहां आपको देखने में मिलेगा। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहें है तो विशाल समुंद्र और स्कूबा डाइविंग का मजा उठाना न भूलें।

Image result for phuket thailand,nari

क्राबी

अगर आप एडवेंचर और रोमांच के शौकिन हैं तो थाईलैंड के सबसे सुंदर क्राबी शहर घूमने जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आपको कुदरत का अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। यह शहर समतल होने के कारण आप यहां बाइक रेसिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। घने जंगल, पहाड़ों में समुद्री पानी से बने स्टैलेक्टाइट्स, स्टैलेगमाइट्स और अच्छी मेहमान नवाजी आपका दिल जीतने मेंऔर आपकी यात्रा यादगार बनाने में काफी हैं।

Image result for krabi thailand,nari

पट्टया

घूमने की कई जगह होने और अपनी खूबसूरती के कारण थाईलैंड का यह शहर काफी फेमस हैं। यहां भारी मात्रा में यात्री आना पसंद करते हैं। यहां मुख्य रूप से इन्फिनिटी मेज और 4 डी मोशन थिएटर के साथ एक भूतिया सुरंग है जो लोगों में रोमांच जागृत करती हैं। यह अपने रिजॉर्ट, होटल, शॉपिंग माल्स और शानदार बीचेस स्पॉट को लिए यात्रियों द्वारा फेमस टूरिस्ट स्पॉट है।

Related image,nari

चियांग माई

चाओ राजा के नाम से बना यह शहर अपने बाजारों, खाने की चीजे, मालिश, कुदरती नजारों आदि के लिए बहुत मशहूर हैं। धार्मिक और आस्था से जुड़े इस शहर में लगभग 300 मंदिर हैं। सस्ती खरीदारी का मजा लेने के लिए यहां एक चोर बाजार भी है। इसके अलावा आप यहां अच्छे खाने, रात को लगने वाले बाजार, खूबसूरत संग्रहालय और खूबसूरत वादियों का आनंद मना सकते है।

Image result for chiang mai thailand,nari

फी-फी आइलैंड

अंडरवॉटर ड्राइविंग के शौकिन लोगों को यहां स्नॉर्कलिंग करने का जरूर मजा उठाना चाहिए। आप लोकल फूड के साथ बोटिंग का भी आनंद मना सकते हैं। रौनक से भरा यह आइलैंड में आपको स्ट्रेस फ्री करके अंदर से खुशी पहुंचाने का काम करेगा।

Image result for fee fee island,nari

तो ये थी थाइलैंड की कुछ खूबसूरत जगहें, जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ खूब एंजॉय कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static