प्याज काटने पर अब आंखों में नहीं आएंगे आंसू, बस अपनाकर देखें ये टिप्स

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 03:52 PM (IST)

कोई  सब्जी हो या सलाद प्याज दोनों चीजों में बहुत जरुरी होता है। लेकिन जब बात इसे काटने की आती है तो हर कोई इस काम से भागता है। दरअसल,  प्याज काटते दौरान आंखों में आंसू आने लगता है। बता दें, प्याज में मौजूद एंजाइमके कारण आंखों में जलन और आंसू आंने की परेशानी होती है। मगर आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से आप आंसू में आंसू लाए बिना आसानी से प्याज काट सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

. विनेगर में रखें 

प्याज को काटने से पहले इसे कुछ देर के लिए विनेगर में रखें इससे आंखों में आंसू नहीं आएंगे। 

PunjabKesari

. फ्रीजर में रखें 

प्याज काटने से पहले फ्रीजर में रख दें इससे प्याज में निकलने वाला एंजाइम कम मात्रा में निकलेगा। 

. इस तरह काटे प्याज 

प्याज को कभी भी ऊपर की तरफ से न काटें। इसको हमेशा जड़ से ही काटें और इसके साथ ही इसे काटने के लिए तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें। इससे भी आप आंखों में आंसू आने की परेशानी से बच सकते हैं।  

. ब्रेड करें इस्तेमाल 

प्याज काटते समय अगर आप ब्रेड मुंह में रख कर चबाएंगे तो इससे भी काफी आराम मिलेगा। 

. धूप में रखें

. इसके लिए प्याज को पहले थोड़ी देर धूप में रखें। उसके बाद उसे काटें। इससे भी आपको आंखों में जलन, खुजली व आंसू आने की परेशानी नहीं होगी। 

PunjabKesari

. सीटी बजाते हुए काटे प्याज 

यह तरीका थोड़ा अजीब है लेकिन अगर आप प्याज काटते समय सीटी बजाएंगे तो मुंह से हवा निकलेगी जो एंजाइम को मुंह में जाने नहीं देगी। ऐसे में आप बिना आंखों में आंसू लाए प्याज काट पाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static