बच्चों को सिखाएं ये Healthy Habits, हर कोई करेगा तारीफ

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 05:49 PM (IST)

बच्चे की पहली शिक्षा उसके परिवार से ही शुरु होती है। ऐसे में हर मां-बाप का फर्ज है कि वे उन्हें बचपन से ही अच्छी आदतें सिखाएं। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ हैल्दी हैबिट्स बताते हैं...

सभी का सम्मान करना

बच्चों को छोटे-बड़े हर किसी का सम्मान करना सिखाएं। उसे अपने सभी रिश्तेदारों व पड़ौसियों से मिलाएं। साथ ही उन्हें सभी का कहना मानना व इज्जत करनी सिखाएं। उन्हें खुद से छोटे को प्यार करना भी सिखाएं।

शेयर करना सिखाएं

अक्सर बच्चे अपनी चीजों को शेयर करना अच्छा नहीं समझते हैं। मगर उन्हें बताएं कि चीजों को बांटने से प्यार बढ़ता है। उन्हें समझाएं कि शेयरिंग करने से रिश्तों में मजबूती आती है। इसलिए भाई-बहन, दोस्त या किसी भी रिश्तेदार से चीजों को साझा करने से कतराएं ना।

PunjabKesari

धैर्य में रहना जरूरी

बच्चे अक्सर चीजों को हासिल करने के लिए जिद्द व गुस्से का सहारा लेते हैं। मगर पेरेंट्स होने के नाते उसे सही व गलत की पहचान करवाएं। उन्हें जीवन में शांत व धैर्य में रहने की सीख दें। उन्हें समझाएं कि गुस्से व जल्दबाजी में किया काम हमेशा गलत होता है। इसके विपरित वे धैर्य को अपनाएं। 

PunjabKesari

मेहनत करना सिखाएं

अगर आप बच्चे की हर छोटी-बड़ी मांग जल्दी पूरी कर देते हैं तो ऐसा ना करें। असल में, आसानी से हर चीज मिलने से वे चीजों की अहमियत नहीं समझेंगे। साथ ही भविष्य में वे मेहनत करने से कतराएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप उन्हें चीजों को पाने के लिए 

सेहत का ध्यान रखना जरूरी

बच्चों को बचपन से ही सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उनके साथ सुबह-शाम सैर करें। आप उन्हें आसान से योगासन या एक्सरसाइज भी सिखा सकती है। गाने लगाकर डांस करना भी सही रहेगा। इससे वे शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा उन्हें जंक फूड से दूर के नुकसान व अच्छी चीजों के फायदे बताएं। उन्हें डाइट में अच्छी चीजों को शामिल करने के लिए जागरूक करें। आप चाहे तो बच्चे को किचन में ले जाकर उनसे हैल्दी रेसिपी बनाने में मदद ले सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static